this is why govinda song bahut jatate ho chah humse humse viral after 33 years wrote by sameer बहुत जताते हो चाह हमसे… जानिए 33 साल बाद भी क्यों मशहूर है गोविंदा का ये गाना? इस गीतकार ने लिखे बोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बहुत जताते हो चाह हमसे… जानिए 33 साल बाद भी क्यों मशहूर है गोविंदा का ये गाना? इस गीतकार ने लिखे बोल

गोविंदा और मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म का गाना ‘बहुत जताते हो चाह हमसे’ इसलिए आज भी करता है ट्रेंड। इस गाने के लिए नदीम-श्रवण की जोड़ी ने ये नया फॉर्मूला अपनाया था। इसलिए इंस्टाग्राम रील में भी वायरल है गाना।

Sun, 31 May 2026 05:19 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बहुत जताते हो चाह हमसे… जानिए 33 साल बाद भी क्यों मशहूर है गोविंदा का ये गाना? इस गीतकार ने लिखे बोल

1993 में गोविंदा और मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म आई थी ‘आदमी खिलौना है’। इस फिल्म में जीतेंद्र और रीना रॉय लीड रोल में थी। फिल्म की कहानी दो भाइयों पर बेस्ड थी जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन कहानी से ज्यादा फिल्म के गाने खूब पॉपुलर थे। उसमें से एक था ‘बहुत जताते हो चाह हमसे’ था। इस गाने में गोविंदा और मीनाक्षी नजर आए थे। लेकिन 33 साल बाद भी ये गाना आज भी ऑडियंस के बीच पॉपुलर है। इसी गाने पर बनीं इंस्टाग्राम रील वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने के पॉपुलर होने की वजह क्या है?

इतने सालों बाद ट्रेंड कर रहा है ये गाना

ये 90 के दशक का पीक टाइम टाइम था। इस दौर में नदीम-श्रवण की जोड़ी अपने म्यूजिक से कमाल करना शुरू कर चुकी थी। म्यूजिक हिट होने के बेस्ड पर ही फिल्मों को भी फायदा हो रहा था। कुमार सानू, उदित नायारण, साधना सरगम, अल्का याग्निक जैसे सिंगर्स अपनी जगह बना चुके थे। उस समय रिलीज हो रही फिल्मों के हिट म्यूजिक में कुमार सानू-अल्का याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज सुनाई देती थी या उदित नारायण-अल्का याग्निक। साधना सरगम और कई अन्य सिंगर्स भी गाने गा रहे थे। लेकिन टॉप सिंगर्स की लिस्ट में यही शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना

इसलिए हिट था ये गाना

कई फिल्मों में हिट गाने दे चुके नदीम-श्रवण की जोड़ी ने अपनी पिछली फिल्मों में अल्का याग्निक और कुमार सानू की जोड़ी से गाने गवाए थे। लेकिन फिल्म आदमी खिलौना के लिए उन्होंने अल्का याग्निक और मोहम्मद अजीज को मौका दिया। इन दोनों की आवाज की पिच अलग होने की वजह से गाने में एक अलग ताजगी सुनाई देती है। इन दोनों की अलग आवाज का फायदा नदीम-श्रवण की जोड़ी ने उठाया और ऐसा म्यूजिक तैयार किया जो उस समय के ट्रेंडिंग म्यूजिक से अलग था। इस गाने की धुनों में ठहराव था। गाने के बीच में रुकावट सुनाई देती थी। यही ताजगी ऑडियंस को पसंद आई और अलग म्यूजिक, आवाजों की वजह से ये गाना 33 साल बाद भी सुनने में ताजा लगता है। इस जोड़ी ने फिल्म में कई और हिट गाने भी गाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे शुरू हुई थी गोविंदा की मां की इस एक्टर के साथ लव स्टोरी

फिल्म के हिट गाने

आदमी खिलौना है में कुल 8 गाने थे। इनमें से फिल्म का टाइटल सॉन्ग आदमी खिलौना है के हैपी और सैड वर्जन सुनाई दिए थे। इसके अलावा 'बुलबुल ने भी', 'मत कर इतना गुरूर'। जैसे गाने शामिल हैं। इस सभी गानों के लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे थे। ये सभी गाने आज भी पसंद किए जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा के लिए किशोर कुमार ने गाए ये 14 गाने, श्रीदेवी-नीलम वाले हुए हिट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।