ग्रैंड होने वाला था आमिर खान का 61वां जन्मदिन, एक्टर ने सेलिब्रेशन छोड़ खुद को यहां कर लिया बिजी
आमिर खान ने हाल में अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। लेकिन इस दिन के बड़ा जश्न होना था। लेकिन आमिर ने जश्न की जगह इस खास काम में खुद को बिजी कर लिया। ढेरों बधाइयों के साथ ये जन्मदिन भरा रहा।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अब 61 के हो चुके हैं। 14 मार्च को एक्टर जन्मदिन था। एक्टर को दुनियाभर से बधाइयां मिलीं। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि एक्टर के जन्मदिन वाले दिन खास जश्न हो सकता है। आमिर के खास लोग इस 61 साल के जश्न के लिए एक साथ आ सकते हैं। लेकिन एक्टर ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की जगह खुद को कहीं और बी बिजी रखा। आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन में बन रही दो बड़ी फिल्मों में बिजी हैं। एक फिल्म में उनका बेटा जुनैद है और दूसरी फिल्म सनी देओल स्टारर है।
इसलिए नहीं मनाया अपना 61वां जन्मदिन
रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान इन दिनों बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के काम में बिजी हैं। इस फिल्म को खुद आमिर खान और उनके कजिन मंसूर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला। फिल्म रिलीज के करीब है और आमिर हर एक पहलु पर ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने खुद को फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्ट प्रोडक्शन काम में बिजी कर लिया।

जुनैद और साई पल्लवी के साथ एक दिन
आमिर खान और मंसूर अली खान ने जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन प्रोड्यूस की है। हाल में ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक विश मांगने और उसके पूरे हो जाने की कहानी है। जुनैद का किरदार एक विश मांगता है कि सिर्फ एक दिन के लिए मीरा उनकी हो जाए। और ये विश पूरी हो जाती है। फिल्म में जापान की खूबसूरत लोकेशन दिखाई गई है। साथ ही इसे कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक बताया गया है।
मंसूर के साथ बनाई ये फिल्में
बता दें, आमिर खान अपने काम के लिए दशकों से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। हर एक प्रोजेक्ट में एक्टर अपनी आत्मा उतार देते हैं। ना सिर्फ एक्टिंग के काम में बल्कि अपने प्रोडक्शन से जुड़ी फिल्मों के लिए भी आमिर बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। एक्टर ने मंसूर खान के साथ कई फिल्में बनाई हैं जिनमें जाने तू या जाने न, कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम शामिल है। अब एक दिन का इंतजार हो रहा है।
सनी देओल के साथ लाहौर 1947
इसके अलावा आमिर खान एक और फिल्म ला रहे हैं जिसका नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन फ़िलहाल उसे लाहौर 1947 के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन