aamir khan is film beat shahrukh khan blockbuster, made this record read जब आमिर खान ने अपनी इस फिल्म से हिला दी थी शाहरुख खान की बादशाहत, कमाई का बना दिया था रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब आमिर खान ने अपनी इस फिल्म से हिला दी थी शाहरुख खान की बादशाहत, कमाई का बना दिया था रिकॉर्ड

शाहरुख खान हमेशा से बॉलीवुड के किंग माने जाते हैं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त आया था जब आमिर खान की इस फिल्म ने शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को पछाड़ दिया था। फिल्म की कमाई से बॉलीवुड वाले हैरान हो गए थे।

Sun, 14 Dec 2025 06:03 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जब आमिर खान ने अपनी इस फिल्म से हिला दी थी शाहरुख खान की बादशाहत, कमाई का बना दिया था रिकॉर्ड

बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान के बीच अब अच्छी दोस्ती देखी जाती है। तीनों कई मौकों पर साथ भी नजर आए। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब इन तीनों की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की टक्कर देखी जाती है। इस मामले में अधिकतर बार शाहरुख खान की फिल्में कमाई के मामले में आगे निकल गई। लेकिन साल 2008 में आई आमिर खान की एक फिल्म ने शाहरुख खान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ दिया था। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस, फिल्म क्रिटिक्स और इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था।

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म

पहले बात करते है शाहरुख खान की उस फिल्म की जिसने एक्टर के करियर में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ने में मदद की बल्कि साल की वो दूसरी सबसे सफल फिल्म बनी। 12 दिसंबर 2008 में शाहरुख खान की फिल्म आई थी रब ने बना दी जोड़ी। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। ये आदित्य के करियर की तीसरी डायरेक्ट की गई फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने शाहरुख खान के साथ ही दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मोहब्बतें जैसी फिल्में बनाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर से अलग होकर सलीम खान ने लिखी इन फ्लॉप फिल्मों की कहानी
ये भी पढ़ें:सलमान रात डेढ़ बजे मेरे कमरे… अभिनव कश्यप बोले-झगड़े में अरबाज पर फेंके बर्तन
रब ने बना दी जोड़ी

साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म

रब ने बना दी जोड़ी आदित्य के डायरेक्शन में बनी तीसरी फिल्म थी। फिल्म की कहानी और सॉन्ग ऑडियंस के बीच पर जबरदस्त हिट थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ये साल 2008 की दूसरी सबसे सफल फिल्म थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को टक्कर देने के लिए भी आमिर खान भी तैयार रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के अब तक के सबसे आइकॉनिक पुलिस ऑफिसर, जिनके नाम से कांप उठते थे दुश्मन
ये भी पढ़ें:गोविंदा के करियर की एक ऐसी फ्लॉप फिल्म जिसकी कहानी सरोज खान ने लिखी थी

आमिर की फिल्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

25 दिसंबर 2008 को आमिर खान की फिल्म गजिनी रिलीज हुई। फिल्म में आमिर संजय सिंघानिया नाम के बिजनेसमैन के किरदार में थे। एक्ट्रेस असिन ने कल्पना का किरदार निभाया था। इस फिल्म से आमिर खान का लुक वायरल हो गया था। एक घटना के बाद उन्हें मेमोरी लॉस यानी थोड़ी-थोड़ी देर में भूलने की बीमरी हो जाती है। फिल्म ऑडियंस के बीच इतनी पसंद की गई कि कई हाउसफुल शो चलते थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। 52 करोड़ के बजट था और 114 करोड़ की जबरदस्त कमाई हुई थी।

गजनी

100 करोड़ से ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये उस समय की पहली फिल्म थी। यही वो फिल्म थी जिसने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी को पीछे छोड़ दिया था। गजिनी उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर थी। दूसरे नंबर पर रब ने बना दी जोड़ी और तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की सिंह इज किंग थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक अनजान शख्स की चिट्ठी को अपना सबसे बड़ा अवार्ड मानते रहे गीतकार आनंद बक्शी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।