1998 this superstar blockbuster film beat salman khan, aamir khan ajay devgns film collection read 1998 में आई इस सुपरस्टार की एक फिल्म सलमान, अजय, आमिर पर पड़ गई थी भारी, बॉबी देओल भी रह गए थे पीछे
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन1998 में आई इस सुपरस्टार की एक फिल्म सलमान, अजय, आमिर पर पड़ गई थी भारी, बॉबी देओल भी रह गए थे पीछे

1998 में आई इस सुपरस्टार की एक फिल्म सलमान, अजय, आमिर पर पड़ गई थी भारी, बॉबी देओल भी रह गए थे पीछे

1998 एक्टर्स के लिए बेहद खास साल था। इस साल सलमान और आमिर खान ने अपनी बेस्ट फिल्में दीं। अजय देवगन, गोविंदा, बॉबी देओल भी किसी से पीछे नहीं रहे। लेकिन एक हीरो की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

Usha ShrivasSun, 27 July 2025 12:00 PM
1/9

1998 की टॉप 10 फिल्में

1998 की टॉप 10 फिल्मों की कमाई की बात करें तो इस साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुईं। कई एक्टर्स को नई पहचान मिली।लेकिन एक हीरो की इस फिल्म ने धमाका कर दिया।

2/9

दूसरे नंबर पर सोल्जर

1998 में आई नंबर 1 फिल्म की बाद अंत में करेंगे। लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कि इस साल दूसरे नंबर पर बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर थी। इस फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 78 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी।

3/9

प्यार तो होना ही था

तीसरे नंबर पर अजय देवगन और काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था थी। इस फिल्म को 7 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

4/9

बड़े मियां छोटे मियां

चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया था। इस फिल्म को 12 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। और कमाई हुई थी 35 करोड़ से ज्यादा की।

5/9

प्यार किया तो डरना क्या

पांचवें नंबर पर सलमान खान और काजोल की सफल फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या थी। इस फिल्म को सोहेल खान ने ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म का बजट था करीब 8 करोड़ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

6/9

दिल से

शाहरुख खान की फिल्म दिल से एक फ्लॉप मानी जाती है। लेकिन कमाई का आंकड़ा देखे तो इस फिल्म ने 11 करोड़ के बजट में 28 करोड़ कमाए थे।

7/9

गुलाम

आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म गुलाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 24 करोड़ तक कमाई की थी।

8/9

मेजर साब

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की मेजर साब ने आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाई थी। नौवे पर गोविंदा और रवीना टंडन की दूल्हे राजा और दसवें नंबर पर चाइना गेट जैसी फिल्में थीं।

9/9

कुछ कुछ होता है

अब बात करते हैं पहले नंबर की। तो साल साल 1998 में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी। करण जौहर ने इस फिल्म को 10 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 91 करोड़ से ज्यादा कमाए।