This Famous Bollywood Actor Gope Died On Film Set While Doing Death Scene People Were Clapping मरने का सीन करते-करते सच में दुनिया छोड़ गया था यह एक्टर, एक्टर की मौत पर लोग बजाते रहे तालियां, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मरने का सीन करते-करते सच में दुनिया छोड़ गया था यह एक्टर, एक्टर की मौत पर लोग बजाते रहे तालियां

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की कहानी बताने वाले हैं जिसने अपने करियर में हमेशा सबको हंसाया, लेकिन इनकी मौत ऐसी हुई जो कभी कोई सोच भी नहीं सकता था।

Tue, 21 April 2026 07:08 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
मरने का सीन करते-करते सच में दुनिया छोड़ गया था यह एक्टर, एक्टर की मौत पर लोग बजाते रहे तालियां

हर अभिनेता यही कोशिश करता है कि जब वह अपना किरदार निभाए तब सब उसके लिए तालियां बजाए। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो मौत का सीन करते हुए वह सच में दुनिया को छोड़कर चले गए और सभी तालियां बजाते रह गए। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह हैं गोप। गोप जिनके स्क्रीन पर आते ही सबके चेहरे पर स्माइल आ जाती थी।

कौन थे गोप

आपने यह गाना तो सुना होगा मेरे पिया गए रंगून, वहां से किया है टेलिफोन। इस गाने में गोप के साथ निगार सुल्ताना थीं। यह गाना आज तक काफी फेमस है।

अब आपको बताते हैं गोप के करियर की शुरुआत किस फिल्म से हुई। गोप ने अपने करियर की शुरुआत साल 1933 में इंसान या शैतान फिल्म से की। पहली फिल्म से गोप को इतनी सफलता मिली की इसके बाद उन्हें कई ऑफर मिले और वह लगातार फिल्में करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीवनी के एक्टर की अचानक आई थी निधन की खबर, लोगों ने कहा-ऐसी मौत किसी को न मिले
गोप

गोप की मौत और आखिरी सीन

कुंदन कुमार की फिल्म तीसरी आंख की शूटिंग चल रही थी। फिल्म के एक सीन में गोप के किरदार को हार्ट अटैक आना था। कैमरा ऑन हुआ, गोप ने हार्ट अटैक की एक्टिंग की और वह नीचे गिर पड़े। सीन इतना बेहतरीन और रिएलिस्टिक था कि सब ताली बजाने लगे। अब डायरेक्टर ने कट बोला, लेकिन गोप उठे नहीं। सब सोच में पड़ गए कि गोप उठ क्यों नहीं रहे। इसके बाद उन्हें उठाने लोग गए तो वह उठे ही नहीं और सबको पता लग गया कि उनका निधन हो गया।

गोप के निधन की खबर ने सबको बड़ा झटका दिया था और सब हैरान हो गए कि क्या ऐसी भी मौत हो सकती है कि मौत का सीन करते-करते सच में एक्टर इस दुनिया को छोड़ दे। उनके फैंस जो हमेशा उन्हें देखकर खुश होते थे, वे उनके जाने पर खूब रोए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक्टर ने लिखी है इन 12 जबरदस्त फिल्मों की कहानी, कल्ट मानी जाती है ये फिल्में

गोप के किरदारों के नाम भी अलग और यादगार

गोप की पर्सनैलिटी और ना सिर्फ उनके किरदार सबके चेहरे पर स्माइल लाते थे बल्कि उनके किरदारों के नाम भी काफी अलग होते थे जैसे मक्खी चूस फिल्म में उनका नाम मानिक लाल मक्खी चूस, शारदा में हुकम दास, पाकेट मार में उधार चंद डब्बू, बाराद्री में लट्टू सिंह, तराना में तोते राम तोते, सजा में सेठ मोटूमल जैसे फनी नाम।

गोप

गोप का प्यार

गोप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्मों में कई बार लतिका संग काम किया है जो एंग्लो नेपाली एक्ट्रेस थीं। उन्हें लतिका से प्यार हो गया था। गोप ने लतिका से शादी करने के लिए ईसाई धर्म अपना लिया था। दोनों ने शादी के बाद भी साथ में काम किया।

ऐसा कहा जाता है कि गोप के निधन के बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर यूके चली गई थीं।

काफी दिलदार थे गोप

गोप ने कभी शराब पर हाथ नहीं लगाया, लेकिन दोस्तों के लिए उन्होंने घर में स्पेशल बार रखा था और महंगे से महंगे ब्रांड की शराब रखते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ नहीं थे पहली पसंद, यश चोपड़ा के पास जाकर मांगा था काम

उनकी और याकूब की जोड़ी

गोप और याकूब की जोड़ी छा गई थी। दोनों ने पहली बार जिस फिल्म में काम किया वो थी पतंगा। इसी फिल्म का गाना है मेरे पिया गए रंगून। वैसे तो दोनों ने साथ में काफी काम किया, लेकिन बेकसूर फिल्म इनकी सबसे बड़ी हिट थी।

गोप ने निभाए विलन के रोल

गोप ने वैसे तो अपने करियर में ज्यादातर कॉमेडी वाले किरदार निभाए, लेकिन कुछ फिल्मों में उनके विलन के रोल भी निभाए, लेकिन एक कॉमिक ट्विस्ट के साथ। मधुबाला और दिलीप कुमार की फिल्म तराना में वैसे तो मेन विलन जीवन थे, लेकिन गोप ने को-विलन का किरदार निभाया था और कई बार वह जीवन तक पर भारी पड़ गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।