Amitabh Bachchan was not first choice Aishawarya Rai Father Mohabbatein Amrish Puri know how big b landed in that roll ‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ बच्चन नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को मिला था ऐश्वर्या राय के पिता का रोल
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ बच्चन नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को मिला था ऐश्वर्या राय के पिता का रोल

‘मोहब्बतें’ के लिए अमिताभ बच्चन नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को मिला था ऐश्वर्या राय के पिता का रोल

जब भी अमिताभ बच्चन के यादगार रोल्स की बात होती है, मोहब्बतें के नारायण शंकर का जिक्र जरूर होता है। पर क्या आप जानते हैं इस रोल के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे? अमिताभ बच्चन खुद आदित्य चोपड़ा के पास ये रोल मांगने गए थे।

Harshita PandeyWed, 15 April 2026 10:00 AM
1/8

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें सदी के महानायक के नाम से जाना जाता है। पर अमिताभ बच्चन के जीवन में भी एक ऐसा वक्त आया था तब उन्होंने आर्थिक तंगी देखी। उनके पास पैसे नहीं बचे थे।

2/8

अमिताभ के जीवन का कठिन दौर

इस वक्त को अमिताभ बच्चन के करियर का सबसे कठिन वक्त माना जाता है। उस वक्त अमिताभ बच्चन के पास काम भी नहीं था। तब अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति ऑफर हुआ और फिर उनके हालात बदलने शुरू हुए।

3/8

अमरीश पुरी को मिला था रोल

इसी बुरे वक्त से जुड़ा एक और किस्सा है। दरअसल, साल 2000 में आई मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन को पहले कास्ट नहीं किया गया था। उनकी जगह अमरीश पुरी को कास्ट किया गया था।

4/8

यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन

उस वक्त अमिताभ बच्चन के पास काम नहीं था तो वो अपने घर से यश चोपड़ा के घर चलकर गए और उन्होंने कहा कि उनके पास काम नहीं है, और उन्हें काम चाहिए। इसके बाद अमरीश पुरी की जगह फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया।

5/8

शाहरुख खान और अमरीश पुरी

फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के किरदार के बीच एक तनाव दिखाई पड़ता है। अगर फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह अमरीश पुरी ही रहते तो ये दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद दुसरी बार होता जब पर्दे पर शाहरुख खान और अमरीश पुरी को एक दूसरे के खिलाफ देखा जाता।

6/8

मोहब्बतें का पोस्टर

अमिताभ बच्चन ने फिल्म में नारायण शंकर का किरदार निभाया था। वो ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन का वो किरदार उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक है।

7/8

साल 2000 में रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म की बात करें तो फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। मोहब्बतें को बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है।

8/8

मोहब्बतें में हुआ था एक्टर्स का डेब्यू

आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म शमिता शेट्टी, किम शर्मा, प्रीति झंगियानी, उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज ने अपना डेब्यू किया था।