The Kerala Story 2 Rape Scenes Kissing Visual Reduced By 50 Percent CBFC Asks For Around 16 Cuts The Kerala Story 2: 16 कट्स, रेप और किस सीन 50 प्रतिशत कम, सीबीएफसी ने करवाए ये बदलाव, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

The Kerala Story 2: 16 कट्स, रेप और किस सीन 50 प्रतिशत कम, सीबीएफसी ने करवाए ये बदलाव

द केरल स्टोरी 2 को लेकर सीबीएफसी ने कई बदलाव करने के लिए कहा है। सीबीएफसी ने फिल्म में 16 कट्स लगाए हैं और क्या बड़े अपडेट्स दिए हैं यह आपको बताते हैं।

Tue, 24 Feb 2026 05:46 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
The Kerala Story 2: 16 कट्स, रेप और किस सीन 50 प्रतिशत कम, सीबीएफसी ने करवाए ये बदलाव

द केरल स्टोरी 2 को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म को लेकर जहां पेटिशन फाइल की है कि मूवी की रिलीज को बैन किया जाए। वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मूवी को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लेकिन मूवी को इसके अलावा 16 कट्स और मोडिफिकेशन के लिए बोला गया है।

क्या बदलाव करने को कहा फिल्म में

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक किसिंग विजुअल और रेप सीन को 50 प्रतिशत कम कर दिया है। लिप लॉक सीन को 7 सेकेंड के लिए ट्रिम कर दिया है। रेप सीन को 20 सेकेंड कम कर दिया है। एक सीन जहां महिला को थप्पड़ मारा जाता है और दूसरा सीन जहां महिला के सर पर मारा जाता है, उसे 2 सेकेंड कम किया है।

वहीं एक सीन जहां आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया जाता है, उसे भी मोडिफाई करने को कहा गया है। 3 डायलॉग्स को भी मोडिफाई करने को कहा है और एक वर्ड को म्यूट करने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'WhatsApp फॉरवर्ड पर फिल्म नहीं बनाता', द केरल स्टोरी 2 पर बोले डायरेक्टर सेन

एक डिस्कलेमर भी जोड़ने को कहा है

कई कट्स और मोडिफिकेशन्स के अलावा फिल्ममेकर को एक डिस्कलेमर ऐड करने को कहा है कि दे केरल स्टोरी किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने इस डिस्कलेमर को 2 मिनट और 3 सेकेंड तक स्क्रीन पर रखने को कहा है और इसमें वॉइस ओवर भी डालने को कहा। इसके अलावा उन्हें पूरी स्क्रिप्ट डायलॉग के साथ सब्मिट करने को कहा है। उन्हें एक कन्सेंट लेटर भी सब्मिट करना होगा सीबीएफसी को एक माइनर को फिल्म में कास्ट करने के लिए।

कितना है फिल्म का रनटाइम

सारे बदलाव के बाद फिल्म को सर्टिफिकेट दिया गया। वहीं द केरल स्टोरी का रनटाइम 131 मिनट और 24 सेकेंड है यानी कि 2 घंटे 11 मिनट और 24 सेकेंड तक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द केरल स्टोरी 2 डायरेक्टर का अनुराग के बीफ कमेंट पर भड़के- इस आदमी को हर चीज…

फिल्म को बैन करने की हो रही मांग

द केरल स्टोरी की रिलीज डेट 27 फरवरी 2026 है। हालांकि इस बीच कुछ फिल्म की रिलीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल हाई कोर्ट ने बुधवार को फिल्म देखी है, पेटिशन पर फैसला सुनाने से पहले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'द केरल स्टोरी 2' को लेकर मच रहे बवाल के बीच प्रकाश राज का X पोस्ट वायरल

फिल्म की स्टार कास्ट

द केलर स्टोरी 2 को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं। रविचंद नल्लपा, आशिन ए शाह, विपुर अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। वहीं विपुल अमृलाल शाह और अमरनाथ झा ने फिल्म को लिखा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।