The Kerala Story 2 Sudipto Sen on Not Directing this Part Says Can not Make film on WhatsApp Forwards 'WhatsApp फॉरवर्ड पर फिल्म नहीं बनाता', द केरल स्टोरी 2 पर बोले पार्ट-1 के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'WhatsApp फॉरवर्ड पर फिल्म नहीं बनाता', द केरल स्टोरी 2 पर बोले पार्ट-1 के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन

The Kerala Story 2: 'द केरल स्टोरी 2' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर गॉसिप्स जारी हैं और इसी बीच सुदीप्तो सेन ने बताया है कि क्यों उन्होंने पार्ट-2 का डायरेक्शन अपने हाथ में नहीं लिया।

Tue, 24 Feb 2026 10:49 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'WhatsApp फॉरवर्ड पर फिल्म नहीं बनाता', द केरल स्टोरी 2 पर बोले पार्ट-1 के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर और विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद अब इसके सीक्वल 'द केरल स्टोरी: गोज बीयॉन्ड' की काफी चर्चा है। हालांकि पिछले पार्ट की तरह फिल्म के इस पार्ट की कमान डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के हाथों में नहीं है। विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की इस फिल्म का सीक्वल 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। 'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने अब खुद इस सवाल का जवाब दिया है कि क्यों उन्होंने फिल्म के पार्ट-2 का निर्देशन करने से इनकार कर दिया। सुदीप्तो ने जो जवाब दिया है वो इस फिल्म फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग को प्रभाविक कर सकती है।

'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा नहीं करता'

सुदीप्तो सेन ने फिल्म के लिए पहले पार्ट के लिए 'बेस्ट डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीता था। उन्होंने पार्ट-2 का निर्देशन नहीं करने की वजह साफ करते हुए कहा कि वह बिना रिसर्च के काम नहीं करते। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में सुदीप्तो सेन ने कहा, 'पहली फिल्म के लिए मैंने 10 साल तक रिसर्च की थी। मैं उस फिल्म के हर शब्द और विजुअल की जिम्मेदारी ले सकता था। लेकिन अगर सीक्वल केरल से बाहर दूसरे राज्यों की बात करता है, तो मैं इसके लिए महज व्हाट्सएप फॉरवर्ड या अखबार की कतरनों पर भरोसा नहीं कर सकता।' सुदीप्तो के मुताबिक ऐसे संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाने के लिए डीप ग्राउंडवर्क और लंबे वक्त तक स्टडीज करना जरूरी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंद ने बताए शाहरुख के हेल्थ इश्यूज, कहा- अकेला बंदा है जो 24 घंटे काम करता है

फिल्म को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर 17 फरवरी को रिलीज हुआ था और देखते ही देखते यह पिछले पार्ट की तरह राजनीतिक विवादों और चर्चाओं का विषय बन गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस फिल्म की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'झूठा प्रोपेगैंडा' और 'जहरीली फिल्म' करार दिया। एक बायोलॉजिस्ट ने फिल्म की रिलीज को चैलेंज करते हुए केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। तमाम विरोधों के बावजूद फिल्म 27 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। बात सुदीप्तो सेन की करें तो भले ही वह TKS2 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह अपनी अगली फिल्म 'चरक' के साथ 6 मार्च को सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका-विजय की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, पूल पार्टी और डिनर में जापानी फूड

सेंसर बोर्ड में फंसी सुदीप्तो की 'चरक'

ट्रेलर लॉन्च से पहले ही 'चरक' मुश्किल में फंस गई थी क्योंकि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। यह फिल्म प्राचीन 'चरक उत्सव' पर आधारित है, जिसका इतिहास भगवान बुद्ध के समय से जुड़ा है। अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए सुदीप्तो सेन ने बताया कि 'चरक' पूर्वी भारत (बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और झारखंड) में मनाए जाने वाले एक सांस्कृतिक उत्सव की कहानी है। फिल्म इस उत्सव के उस अंधेरे पहलू को दिखाती है, जहां तंत्र-मंत्र और नरबलि जैसी प्रथाएं जुड़ी रही हैं। सुदीप्तो ने बताया कि उनकी फिल्म आस्था के बीच अंधविश्वास के खतरनाक नतीजों पर सवाल उठाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेट पर खानपान को लेकर भी होता है भेदभाव, गोविंद नामदेव ने खोली बॉलीवुड की पोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।