thalapathy vijay tvk winning in tamilnadu, mahesh babu, tiger shroff, vikram congratulate actor for win थलापति विजय की तमिलनाडु में जीत पर सिनेमा जगत में जश्न, महेश बाबू, टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई, बोले-इतिहास रच दिया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

थलापति विजय की तमिलनाडु में जीत पर सिनेमा जगत में जश्न, महेश बाबू, टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई, बोले-इतिहास रच दिया

तमिलनाडु में थलापति विजय की जीत का जश्न बॉलीवुड और साउथ सेलेब्रिटी भी मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर को जीत की बधाई दी जा रही है। टाइगर श्रॉफ से लेकर रंभा, विक्रम, महेश बाबू ने एक्टर के नाम पोस्ट शेयर किया है।

Mon, 4 May 2026 07:59 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
थलापति विजय की तमिलनाडु में जीत पर सिनेमा जगत में जश्न, महेश बाबू, टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई, बोले-इतिहास रच दिया

थलापति विजय ने तमिलनाडु में इतिहास रच दिया है। पिछले 6 दशकों से राज्य में राज कर रही DMK और AIADMK पार्टी का सिंहासन हिला दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि सिर्फ दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम TVK से विजय तमिलनाडु की सत्ता हिला देंगे। इस पार्टी को विजय ने अपने दम पर शुरू किया था और अब उन्हें वो जीत हासिल हो गई है। राज्य में विजय की जीत पर इंडियन सिनेमा में भी जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सुपरस्टार ने एक्टर विजय को जीत पर बधाई दी है।

नानी का पोस्ट

कई सेलेब्रिटीज ने विजय को जीत के रिजल्ट से पहले ही बधाई देनी शुरू कर दी थी। साउथ एक्टर नानी ने बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई विजर सर, पहले आप पर शक किया गया और अब ताज पहनाया गया। ये हमारे घर में ह्या और अब हमारे पड़ोस के घर में हो रहा है। किसी कमजोर का जीतना हमेशा एब्सल्यूट सिनेमा होता है। उम्मीद है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए कुछ अच्छा होगा।

राम चरण ने दी बधाई

एक्टर राम चरण ने भी विजय को जीत की बधाई देते हुए लिखा, तमिलनाडु में इस शानदार जीत के लिए विजय गारू को दिल से बधाई। आपका विजन और लोगों से जुड़ाव सच में सराहनीय है। भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं। एक्टर के पिता चिरंजीवी ने भी विजय को जीत की बधाई दी है। इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर AR रहमान ने भी एक्टर विजय की जीत पर खुशी जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये गलियां ये चौबारा…जानिए किसने लिखा था ये खूबसूरत गाना, आज भी रो पड़ते हैं लोग

महेश बाबू ने दी बधाई

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, नया बेंचमार्क सेट करने और इस शानदार जीत के लिए बधाई। आज का दिन आप पर लोगों के अटूट विश्वास को दिखता है। मुझे यकीन है कि ये जीत तमिलनाडु के लिए विकास लाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांटा लगा… शेफाली जरीवाला को स्टार बनाने वाली इस सिंगर ने गाए ये रीमिक्स सॉन्ग

एक्ट्रेस रंभा ने भी जताई खुशी

एक्ट्रेस रंभा ने भी विजय की जीत पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'डियर विजय, आपकी इस अचीवमेंट और नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई। आपको तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए बहुत खुशी हो रही है। आपकी लीडरशिप में सफलता की कामना करती हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, मिले 1 बिलियन व्यूज

विजय देवरकोंडा ने राज्य के लोगों को दी बधाई

विजय देवरकोंडा ने बधाई देते हुए लिखा, और नए विजय गारू, तमिलनाडु के लोगों को मेरी तरफ से बधाई जिन्होंने बड़ी संख्या में वोट दिए और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। तमिलनाडु के सभी लोगों और नए चीफ मिनिस्टर को मेरी शुभकामनाएं। तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में इस नए रूप को देखने के लिए मैं एक्साइटेड हूं।

काजल अग्रवाल का पोस्ट

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। काजल ने अपने पोस्ट में एक्टर विजय को जीत के लिए बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने गर्व से अपनी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि लाखों लोगों के जुड़ाव का उत्सव है।

टाइगर श्रॉफ का पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी विजय की जीत पर बधाई दी है। एक्टर ने लिखा 'आप पर लोगों का विश्वास देखकर अच्छा लग रहा है। आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए ढेर सारी बधाई।

एक्टर विक्रम ने दी बधाई

चियान विक्रम ने बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो विजय, आज आपने इतिहास रच दिया है।'

बता दें, विजय के घर पर जश्न का माहौल है। इसी बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को भी विजय के चेन्नई वाले घर के बाहर देखा गया था। वो एक्टर को बधाई देने पहुंची थीं। विजय और तृषा के अफेयर की खबर लंबे समय से न्यूज में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।