कांटा लगा… शेफाली जरीवाला को स्टार बनाने वाली इस सिंगर ने गाए ये रीमिक्स सॉन्ग, नहीं मिली पहचान
क्या आप जानते हैंhशेफाली जरीवाला का रीमिक्स ये गाना ‘कांटा लगा’ किस सिंगर ने गाया था? इसी सिंगर ने, ‘कलियों का चमन’, ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ जैसे गाने गाए। आज इस सिंगर को कम ही लोग पहचानते हैं।

2000 के शुरुआती सालों में म्यूजिक वीडियो एल्बम का चलन काफी बढ़ गया था। इसी समय शेफाली जरीवाला का गाना ‘कांटा लगा’, ‘कलियों का चमन’, ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ जैसे गाने गाए थे। म्यूजिक पसंद करने वाले लोगों के लिए ये गाने और उनके वीडियो नॉस्टैल्जिया है। लेकिन क्या आप जानते है उस समय के यूथ की पसंद इन गानों को किस महिला सिंगर ने गाया था? आपको जानकर हैरानी होगी कि इन म्यूजिक वीडियो सॉन्ग के पीछे सिर्फ एक ही आवाज थी और वो थीं सिंगर शाश्वती फूकन। इस सिंगर ने कई यादगार गाने दिए लेकिन पहचान नहीं मिली।
शेफाली जरीवाला को बनाया स्टार
उस दौर में शेफाली जरीवाला स्टारर गाना ‘कांटा लगा आया’ एक रीमिक्स सॉन्ग था जिसने धमाका कर दिया था। इस गाने ने नया रिकॉर्ड बनाया। शेफाली रातोंरात स्टार बन गई। इस गाने का रीमिक्स वर्जन शाश्वती फूकन ने गाया था। इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर एल्बम सॉन्ग गाए। उस समय हर म्यूजिक वीडियो बनाने वाला डायरेक्टर शाश्वती से ही गाना गवाना चाहता था। स्क्रीन पर नजर आ रही मॉडल, एक्ट्रेस के पीछे शाश्वती की आवाज दी। उन्होंने कई खूबसूरत गाने गाए।
शाश्वती ने गाए ये रीमिक्स
शाश्वती के गाए गानों की लिस्ट देखेंगे तो आपको वही 2000 के सालों वाला दौर याद आ जाएगा जब रीमिक्स का जमाना था और वीडियो सॉन्ग कमाल कर रहे थे। उस समय में शाश्वती ने म्यूजिक कंपोजर हैरी आनंद के लिए कई गाने और रीमिक्स गाए और सभी सुपरहिट रहे। शेफाली जरीवाला के ‘कांटा लगा’ के अलावा शाश्वती ने रीमिक्स ‘कलियों का चमन जब बनता है’, ‘’कोई शहरी बाबू’, ‘चढ़ती जवानी’, ‘लुट गए’ जैसे शानदार रीमिक्स गाए।
फिल्मों में गाए गाने
इसके अलावा शाश्वती की आवाज आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और रॉकी और रानी में भी सुनाई दी। फिल्म में शाश्वती ने रणवीर की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के लिए गाने गाए। फिल्म मेट्रो इन दिनों में शाश्वती ने नीना गुप्ता के लिए भी आवाज दी।
बचपन का सपना
शाश्वती के बारे में बात करें तो वो एक असम की सिंगर हैं। शाश्वती ने बचपन में ड्रीम गर्ल फिल्म का एक गाना सुना था। इस गाने को लता मंगेशकर ने हेमा मालिनी के लिए गाया था। इस गाने से शाश्वती इतना प्रभावती हुई कि उन्होंने सिंगर बनने का सोच लिया। उन्होंने बचपन में ही अपनी मां से गाने की ट्रेनिंग ली और फिल्मों, म्यूजिक एल्बम में कई गाने गाए। शाश्वती ने म्यूजिशियन ध्रुबाज्योति फूकन से शादी की।ध्रुबाज्योति को इंडस्ट्री में DJ के नाम से भी जानते हैं। ध्रुबाज्योति के नाम नेशनल अवॉर्ड है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन