preity zinta film dil hai tumhara song got 196 million on youtube, this only song created memories प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन ज्यादा व्यूज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन ज्यादा व्यूज

प्रीति जिंटा के करियर में एक ऐसी भी फिल्म आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास पहचान नहीं बनाई, लेकिन उसके गाने ऑडियंस के लिए यादें बन गए। एक्ट्रेस के एक गाने को मिले 1 बिलियन ज्यादा व्यूज।

Sun, 3 May 2026 11:17 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन ज्यादा व्यूज

साल 2002 में प्रीति जिंटा, महिमा चौधरी, रेखा और अर्जुन रामपाल स्टारर एक फैमिली ड्रामा फिल्म आई थी 'दिल है तुम्हारा'। फिल्म की कहानी एक सौतेली मां और उसकी बेटी और एक ही लड़के से प्यार करने वाली दो बहनों की थी। ये फिल्म टीवी पर तो बहुत पसंद की गई, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली। लेकिन इस फिल्म के म्यूजिक ने वो कमाल किया जो इस साल कई सुपरहिट फिल्में नहीं कर पाई। यूट्यूब पर इस फिल्म के गानों को करोड़ों व्यूज मिले हुए हैं। फिल्म एक ऐसा भी गाना है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

फिल्म दिल है तुम्हारा के गाने

फिल्म दिल है तुम्हारा को एक खास फिल्म है। इस फिल्म का म्यूजिक उस दौर की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया था। गीतकार समीर ने सभी गीत लिखे थे। फिल्म में कुल 9 गाने थे। टाइटल सॉन्ग 'दिल है तुम्हारा', 'छाया है जो दिल पे', 'चाहे जुबां', 'कसम खाके कहो', 'ओह साहिबा', 'कभी हंसना है, कभी रोना है', 'बेताबी का ख़ामोशी'। लेकिन इन सभी गानों से ज्यादा 'दिल लगा लिया है मैंने तुमसे प्यार करके' पसंद किया गया था। इस गाने में प्रीति जिंटा और जिमी शेरगिल कठपुतली स्टाइल में डांस करते हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले-आखिर कब तक जानें जाएंगी?

कविता कृष्णमूर्ति ने रुला दिया

‘दिल लगा लिया है’ गाने को अल्का याग्निक और उदित नारायण ने गाया था। इसके अलावा कविता कृष्णमूर्ति और सोनू सूद ने ‘ओह साहिबा गाने’ में जो दर्द दिखाया वो स्क्रीन पर नजर आया है। फिल्म के ये सभी गाने जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म को आज भी गानों की वजह से याद किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए किशोर कुमार ने एक्टर डैनी को क्यों बुलाया था अपने घर, सुने नेपाली गाने

फ्लॉप थी फिल्म

बता दें, फिल्म दिल है तुम्हारा को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था जो पहले भी प्रीति जिंटा के साथ 'क्या कहना' जैसी फिल्म बना चुके थे। रमेश तौरानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। 2000 के दशक में आई इस फिल्म को ऑडियंस से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इस फिल्म के म्यूजिक ने कमाल कर दिया। उस साल इस फिल्म 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स सोल्ड हुई थी। ये साल की छठी सबसे ज्यादा यूनिट बेचने वाली फिल्म बनी। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्मने वर्ल्डवाइड 18 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या है प्राइम वीडियो की साउथ फिल्म सीता पयानम की असली कहानी



इस फिल्म में रेखा के काम को भी सराहा गया था। रेखा और प्रीति जिंटा ने इसके बाद कोई मिल गया में भी साथ काम किया। आज सालों बाद भी ये फिल्म और इसके गाने इमोशनल करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।