'बिग बॉस' में तनीषा मुखर्जी को सपोर्ट करने इस वजह से नहीं आए थे अजय देवगन-काजोल, कहा- 'मेकर्स उन्हें...'
'बिग बॉस 7' की तनीषा पहली रनर-अप बनी थीं। हालांकि, ऐसा लगता है कि शो में एक्ट्रेस का सफर और अनुभव कुछ खास अच्छा नहीं रहा। तनीषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में खुलकर बात की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। अपने करियर में तनीषा को वो सफलता नहीं मिली, जो उनकी बहन काजोल को हासिल हुई। फिल्मों के अलावा तनीषा 'बिग बॉस 7' में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में घर में तनीषा अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 'बिग बॉस 7' की तनीषा पहली रनर-अप बनी थीं। हालांकि, ऐसा लगता है कि शो में एक्ट्रेस का सफर और अनुभव कुछ खास अच्छा नहीं रहा। तनीषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में खुलकर बात की। तनीषा ने 'बिग बॉस 7' में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने इसे 'दर्दनाक' और भावनात्मक रूप से बहुत बुरा बताया।
बिग बॉस में परिवार को करना पड़ा आलोचनाओं का सामना
तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में Mamaraazzi के साथ बातचीत के दौरान, 'बिग बॉस 7' के अपने बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया है। तनीषा ने बताया कि उनकी बहुत सी बातचीत 'काट' दी जाती थी क्योंकि वह अंग्रेजी में बात करती थीं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ खास चीजों के बारे में बात न करने का फैसला किया था, ताकि झगड़ों और ऐसी स्थितियों से बचा जा सके जिनसे उनके परिवार को किसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़े।
स्क्रीन टाइम के लिए काजोल-अजय के नाम का हुआ यूज
'बिग बॉस 7' की एक्स कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी ने माना कि जब तक वह शो से बाहर नहीं आईं, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाकी कंटेस्टेंट सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए उनका, उनकी बड़ी बहन काजोल और जीजा अजय देवगन के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्ट्रेस को लगता है कि यह उनकी नासमझी थी और आज वह खुद को ऐसी जगह पर बिल्कुल नहीं रखेंगी, जहां किसी को भी उनके परिवार के बारे में कुछ भी कहने का हक लगे। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उस अनुभव ने मुझे यकीनन बहुत ज्यादा सतर्क बना दिया, क्योंकि लोग सच में मेरे परिवार के पीछे पड़ गए थे। यहां तक कि चैनल ने भी कई बार मुझे परेशान किया।"
बिग बॉस एक्सपीरियंस ट्रॉमेटिक था
जब तनीषा से पूछा गया कि क्या उनका बिग बॉस एक्सपीरियंस ट्रॉमेटिक था, तो उन्होंने हां में हां मिलाते हुए कहा, "बिल्कुल।" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बिग बॉस में दोस्ती 'ट्रॉमा बॉन्ड' होती है। एक्ट्रेस का मानना है कि उन दोस्ती का एहसास तब होता है जब कोई उस ट्रॉमा से उबर जाता है।
बिग बॉस हाउस में परिवार के न आने पर बोलीं तनीषा
इसी दौरान इंटरव्यू में तनीषा ने माना कि जब लोगों ने यह सवाल उठाया कि उनके परिवार के सदस्य बिग बॉस में क्यों नहीं आए, तो उन्हें बुरा लगा। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के सदस्यों को 'बहुत बड़े सेलिब्रिटी' बताया, जो बिग बॉस में जरूर आते अगर मेकर्स उन्हें पैसे देने को तैयार होते। उन्होंने आगे कहा, "वे मुफ्त में क्यों आएं? यह फिर भी एक TV शो है। हर किसी के पैसे मिल रहे हैं।"
तनीषा मुखर्जी का वर्क फ्रंट
तनीषा मुखर्जी के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने 'नील एंड निक्की', 'टैंगो चार्ली', 'सरकार', 'सरकार राज' जैसी और अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। बिग बॉस के अलावा, अभिनेत्री ने 'खतरों के खिलाड़ी 7' और झलक 'दिखला जा 11' में भाग लिया। इसके बाद, वह 'वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर' में दिखाई देंगी। इसका निर्देशन अजय-अनिरुद्ध ने किया है और इसका निर्माण अलमोंड्स क्रिएशंस ने किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन