Sunny Deol Reveals years of struggle in his career Shayad mere layak koi cheez nahi thi 'शायद मेरे लायक उस समय कोई...', सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में खुलकर की बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'शायद मेरे लायक उस समय कोई...', सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में खुलकर की बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। वहीं जल्द ही सनी 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने को लेकर बात की।

Sat, 14 Feb 2026 03:10 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'शायद मेरे लायक उस समय कोई...', सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में खुलकर की बात

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 90 के हिट एक्टर्स में से हैं। उन्होंने ने अपने करियर में 'घायल', 'गदर 2' और 'बॉर्डर' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों सनी अपनी 'बॉर्डर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं जल्द ही सनी 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने को लेकर बात की।

करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बोले सनी

सनी देओल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इतने सालों में सिनेमा और दर्शकों की पसंद कैसे बदली है। एक्टर ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं और हम ऐसी चीजें देखते आ रहे हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात जो मैं सबसे कहता हूं और जो मेरा मानना ​​है कि मैं यहां अपने काम की वजह से हूं। अगर आप एक एक्टर हैं, आप जिस भी फील्ड में हैं, उसमें उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन आपको मेहनत करते रहना पड़ेगा और करते रहना चाहिए।'

सनी ने किस्मत को लेकर कही ये बात

सनी ने आगे कहा कि सफलता अक्सर किस्मत की भूमिका की तारीफ करने पर मजबूर करती है। उन्होंने कहा, 'सालों के स्ट्रगल के बाद, जब कोई फिल्म अच्छा करती है, तो आप किस्मत पर विश्वास करने लगते हैं। उससे पहले, आप सिर्फ यही सोचते हैं कि ‘, मैं अपनी किस्मत बनाऊंगा मैं यह करूंगा, मैं वह करूंगा। इंसान ऐसा करता रहता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? सनी ने कहा- ‘ये मूवी एक…’
ये भी पढ़ें:खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, वीकेंड से पहले लाखों में सिमटी कमाई, जानें-टोटल

2000 के बाद मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट या चीज नहीं थी

कई हिट फिल्में देने के बाद, एक्टर ने कम हिट फिल्मों के साथ एक धीमा दौर देखा। एक्टर ने बताया कि 2000 के बाद फिल्म मेकिंग कैसे बदली, उन्होंने कहा, 'चीजें बदलती रहती हैं। और क्या होता है इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है। और जैसे, मुझे लगता है कि 2000 के बाद, कॉर्पोरेट वर्ल्ड आया, और फिल्में बनाने के तरीके, मेरा मतलब है, सब्जेक्ट और टॉपिक और एक्टर्स की पसंद और डायरेक्टर, सब कुछ बदलता रहा। तो उस दौर में शायद मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट या चीज नहीं थी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OOPS मूमेंट का शिकार हुईं श्रीलीला, कैमरे में कैद हुआ ड्रेस पर लगा…

जानें सनी की 'बॉर्डर 2' के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।