Sunny Deol reveals Aamir Khan film lahore 1947 title may change before its release सनी देओल ने बताया रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? कहा- 'ये मूवी एक फेमस प्ले पर बेस्ड है', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सनी देओल ने बताया रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? कहा- 'ये मूवी एक फेमस प्ले पर बेस्ड है'

बता दें कि फिल्म 'लाहौर 1947' जिस नाटक पर आधारित है, उसका नाम- ‘जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जाम्या ए नै’ है। इसे नाटककार और प्रोफेसर असघर वजाहत ने लिखा है, जिसमें विभाजन के दौरान की कहानी है। फिल्म 13 अगस्त, 2026 को इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान थिएटर में आएगी।

Sat, 14 Feb 2026 11:21 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सनी देओल ने बताया रिलीज से पहले बदल जाएगा 'लाहौर 1947' का टाइटल? कहा- 'ये मूवी एक फेमस प्ले पर बेस्ड है'

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 430 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वहीं, इन दिनों वो अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में एक्टर ने बताया कि फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है।

रिलीज से पहले बदलेगा फिल्म का नाम?

राजकुमार संतोषी की डायरेक्टेड और आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 13 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, हाल ही में सनी देओल ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि इसके थिएटर में रिलीज होने से पहले नाम में बदलाव किया जाएगा। सनी के मुताबिक, 'मेरी ढेर सारी फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक लाहौर 1947 है... शायद टाइटल बदल सकता है शायद वही रखें। फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है। 15 अगस्त के टाइम सिनेमा हॉल्स में लगेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, वीकेंड से पहले लाखों में सिमटी कमाई, जानें-टोटल

इस दिन होगी रिलीज

'लाहौर 1947' की प्रोडक्शन टीम से मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, फिल्म 13 अगस्त, 2026 को इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान थिएटर में आएगी। मेकर्स पूरे इंडिया में इसे बड़े फेस्टिव रिलीज के लिए टारगेट कर रहे हैं। आने वाली इस पीरियड ड्रामा में सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर आमिर खान भी पहली बार एक साथ हैं।

धर्मेंद्र की पसंदीदा थी 'लाहौर 1947' की स्क्रिप्ट

आमिर खान अपने बैनर, आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक रिलीज के मुताबिक, आमिर ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह धरमजी की पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी, और मुझे बहुत खुशी है कि वह फिल्म देख पाए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उर्मिला 7 हॉरर, क्राइम, थ्रिलर फिल्में, जिसे देख थिएटर में चिल्ला उठे थे दर्शक
ये भी पढ़ें:वो सिंगर, जिसने कभी ली मुकेश की जगह, क्यों रहे गुमनाम, भाई है गजल सम्राट

किस नाटक पर आधारित है 'लाहौर 1947'?

बता दें कि फिल्म 'लाहौर 1947' जिस नाटक पर आधारित है, उसका नाम- 'जिस लाहौर नै वेख्या, ओ जाम्या ए नै' है। इसे नाटककार और प्रोफेसर असघर वजाहत ने लिखा है, जिसमें विभाजन के दौरान की कहानी है। लखनऊ से लाहौर जाने वाले एक मुस्लिम परिवार के बारे में बताया गया है। इसकी कास्ट की बात करें तो सनी देओल के अलावा, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल के भी दिखने की चर्चा है। वहीं, एआर रहमान ने इसमें म्यूजिक दिया है। और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।