Pankaj Udhas Brother Manhar Udhas Give Many Superhits Songs But Remain Away From Limelight Know About Unknown Facts Sin बॉलीवुड का वो सिंगर, जिसने कभी ली मुकेश की जगह, क्यों रहे गुमनाम, भाई है गजल सम्राट, फिरोज खान ने ठुकरा दिया था गाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड का वो सिंगर, जिसने कभी ली मुकेश की जगह, क्यों रहे गुमनाम, भाई है गजल सम्राट, फिरोज खान ने ठुकरा दिया था गाना

आज हम आपको एक ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए, लेकिन अफसोस उन्हें इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वो हकदार थे। आपको ये भी जानकर हैरान होगी कि उनके सगे भाई इंडस्ट्री के दिग्गज गजल और प्लेबैक सिंगर थे।

Fri, 13 Feb 2026 04:22 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड का वो सिंगर, जिसने कभी ली मुकेश की जगह, क्यों रहे गुमनाम, भाई है गजल सम्राट, फिरोज खान ने ठुकरा दिया था गाना

अक्सर हम पर्दे पर दिखने वाले हीरो-हिरोइन हो दर्शक जानते हैं। यही नहीं फिल्मों के गानों को भी खूब पसंद किया जाता है, लेकिन उसे किसने गाया ये बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए, लेकिन अफसोस उन्हें इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वो हकदार थे। आपको ये भी जानकर हैरान होगी कि उनके सगे भाई इंडस्ट्री के दिग्गज गजल और प्लेबैक सिंगर थे। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

पंकज उदास के भाई मनहर

हम बात कर रहे हैं जाने माने गजल सिंगर पंकज उदास के भाई मनहर उदास की। मनहर अपनी मखमली आवाज से कई गानों को जिंदा कर चुके हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए और अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए। मनहर ने साल 1969 की फिल्म 'विश्वास' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और 300 से अधिक फिल्मों में गाने गाए हैं।

केमिकल इंजीनियरिंग कर बने सिंगर

मनहर उदास ने केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिंगिंग की राह चुनी। उन्हें पहला ब्रेक एक अजीब सी घटना के चलते मिला। फिल्म 'विश्वास' के लिए म्यूजिक डायरेक्टर कल्याण जी आनंद जी ने मनहर को गाना सिर्फ डब करने को कहा था। प्लान ये था कि बाद में इस गाने को लीजेंडरी सिंगर मुकेश जी गाने का फाइनल वर्जन रिकॉर्ड करेंगे, लेकिन जब खुद मुकेश जी ने मनहर उदास का वर्जन सुना तो इस वर्जन में कोई कमी नहीं है इसे ऐसे ही फिल्म में रखिए। ये गाना था, 'आपसे हमको बिछड़े हुए, एक जमाना बीत गया...'।

दो और टाइमलेस गाने मिले

इसके बाद मनहर उदास की किस्मत ने उनका और साथ दिया। उन्हें दो और टाइमलेस गाने मिलते हैं। एक गाना था फिल्म 'अभिमान' का 'लूटे कोई मनका नगर बनके मेरा साथी' और दूसरा फिल्म 'आप तो ऐसे न थे' का 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है'।

फिरोज खान ने कर दिया था मना

फिल्म 'कुर्बानी' में 'हम तुम्हे चाहते हैं ऐसे' गाना पहले फिरोज खान पर फिल्माया जाना था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसकी वजह थी कि फिरोज को मनहर नए लगे थे। इसके बाद ये गाना विनोद खन्ना पर फिल्माया गया, जो बाद में सुपरहिट रहा था। इस गाने को हिट होने के बाद मनहर ने फिरोज के लिए भी गाना गाया था और वो गाना था 'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में'।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरी दोस्त अनन्या ने मुझे...', शनाया कपूर का EX बॉयफ्रेंड 5 को कर रहा था डेट
ये भी पढ़ें:उर्मिला 7 हॉरर, क्राइम, थ्रिलर फिल्में, जिसे देख थिएटर में चिल्ला उठे थे दर्शक

जैकी श्रॉफ के गानों ने दिलाई पहचान

मनहर के करियर को पीक पर जैकी श्रॉफ के गाने 'तू मेरा जानू है, त मेरा दिलबर है पर प्रेम ग्रंथ के पन्नों पर...' ने पहुंचा। दूसरा 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं...' और 'मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू...' इसके अलावा भी मनहर ने कई हिट गाने दिए जैसे 'हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते' और 'ईलू ईलू' और 'मेरे सीने में तेरा दिल धड़के' आदि। बता दें कि पंकज और मनहर के अलावा उनके एक और भाई थे निर्मल उदास। ये तीनों भाइयों में सबसे पहले गायन के क्षेत्र में आए थे और एक जाने-माने गजल गायक हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।