'उन्होंने कभी...', क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रहीं श्रीलीला? एक्ट्रेस की टीम ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
साउथ के बाद अब श्रीलीला अपनी पहचान इंडस्ट्री में धीरे-धीरे बना रही हैं। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने तेलुगु की कुछ फिल्मों में मेन लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई है। जल्द ही श्रीलीला डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस श्रीलीला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साउथ के बाद अब श्रीलीला अपनी पहचान इंडस्ट्री में धीरे-धीरे बना रही हैं। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने तेलुगु की कुछ फिल्मों में मेन लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई है। जल्द ही श्रीलीला डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी को लेकर श्रीलाल लगातार सुर्खियों में बनीं हैं। इसी बीच अब उनका नाम मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के फेमस क्रिकेटर तिलक वर्मा संग लगातार जुड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस की टीम की तरफ से जवाब आया है।
श्रीलीला की टीम ने क्रिकेटर संग डेटिंग की अफवाहों का दिया जवाब
सोशल मीडिया पर अफेयर की बढ़ती अफवाहों के बीच श्रीलीला की टीम ने इन खबरों को 'पूरी तरह से बेबुनियाद' बताकर खारिज कर दिया। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी टीम ने कहा, "तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं। दोनों कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं और न ही कभी बात की है। इन अटकलों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और ऐसी मनगढ़ंत कहानियों को बिना किसी ठोस आधार के फैलाया नहीं जाना चाहिए।" टीम की तरफ से आए इस बयान ने क्लियर हो गया है कि इन दोनों के बीच कुछ नहीं है।
सूर्यकुमार ने तिलक को लेकर कह दी ऐसी बात
बता दें कि हाल ही में यह सब तब शुरू हुआ जब सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने ऑनलाइन नई अटकलों को जन्म दे दिया। यह क्लिप अब Reddit, Instagram और X पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें सूर्यकुमार, तिलक को छेड़ते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि वह "प्यार में हैं", जबकि मुंबई इंडियंस के यह बल्लेबाज कानों में ईयरफोन लगाए होटल की लॉबी से गुजर रहे होते हैं।
पहली बार ऐसे हुई थी तिलक और श्रीलीला के प्यार में होने की चर्चा?
जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलीला और तिलक लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार दोनों को लेकर चर्चा तब तेज हुई थी, जब श्रीलीला एक बार अपनी मां स्वर्णलता के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची थीं और कथित तौर पर उसी वक्त अपने परिवार के साथ तिलक वर्मा भी वहीं मंदिर के आसपास ही थे। इस तरह पहली दफा दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा गया था।
IPL के बीच फिर से तेज हुई चर्चा?
मंदिर के बाद IPL के बीच फिर से उनके अफेयर की खबरें तेज हुईं। दरअसल, बताया गया कि 14 मई को श्रीलीला की मां धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला देखने पहुंची थीं। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही, बल्कि बताया कि श्रीलीला की मां की टीम के जुड़े किसी शख्स ने तिलक के नाम की जर्सी पहनी थी, जिससे दोबारा चर्चा तेज हो गई। फिलहाल तिलक और श्रीलीला के डेटिंग की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन