south film Kumbalangi Nights storyline with touch your heart, imdb rating shocked you साउथ एक्टर्स की फेवरेट फिल्म कुंबलंगी नाइट्स की कहानी हैरान कर देगी, IMDB पर मिली है 8.5 की शानदार रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साउथ एक्टर्स की फेवरेट फिल्म कुंबलंगी नाइट्स की कहानी हैरान कर देगी, IMDB पर मिली है 8.5 की शानदार रेटिंग

एक साउथ की फिल्म है कुंबलंगी नाइट्स इसकी कहानी दिल छू लेगी। कई सेलेब्रिटीज ने इसे अपनी फेवरेट फिल्म बताया है। IMDB की रेटिंग शानदार है। एक ऐसी कहानी जो दुश्मनी, नफरत से शुरू होती है। फ्री टाइम में इस फिल्म को सेव कर के रख लो।

Tue, 31 March 2026 01:43 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
साउथ एक्टर्स की फेवरेट फिल्म कुंबलंगी नाइट्स की कहानी हैरान कर देगी, IMDB पर मिली है 8.5 की शानदार रेटिंग

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों से तेजी से आगे बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री ने कई शानदार फिल्में और सीरीज बनाई हैं। सस्पेंस थ्रिलर के मामले में तो इस इंडस्ट्री ने कमाल कर दिया। कई अनोखी कहानियां जो ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि ऐसा भी होता है। कई दिल छूने वाली कहानियां भी हैं जो सुकून पहुंचाए। एक ऐसी ही फिल्म साला 2019 में आई थी जिसका नाम था कुंबलंगी नाइट्स। इस फिल्म को देखने के बाद कई साउथ सेलेब्रिटीज ने रिएक्शन दिया था। इस फिल्म की कहानी, कुछ अलग सीन और ट्विस्ट इसे खास बनाते हैं। इस फिल्म को IMDB पर 8।5 की शानदार रेटिंग मिली हुई है।

कुंबलंगी नाइट्स की कहानी दिल छू लेगी

फिल्म की कहानी केरला के एक छोटे से गांव में बसे एक परिवार की है। फिल्म चार भाइयीं, सजी, बोनी, बॉबी और फ्रेंकी के इर्द गिर्द घूमती है। चारों अपने उसी टूटे से घर में रहते हैं। इन भाइयों के बीच नफरत है, गुस्सा, दुश्मनी है और अंत में समझ आता है कि प्यार भी है। फिल्म की शुरुआत इन चारों भाइयों के बीच लड़ाई से होती है। चारों का अपना एक अलग फ्रेंड्स सर्कल है। सजी और बॉबी के बीच तो जैसे 36 का आंकड़ा होता है। इसी दौरान फिर शुरू होती है बॉबी की लव स्टोरी। बॉबी और बेबी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। ये बात बॉबी अपने भाइयों को बताता है। वो शादी करना चाहता है। इसी लव स्टोरी का विलेन शमी होता है। शमी, बेबी का जीजा लगता है जिसका किरदार फहद फाजिल ने निभाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलयालम सिनेमा ने दी ये 6 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
Kumbalangi Nights

फहद फाजिल का काम है शानदार

फहद जितनी बार स्क्रीन पर नजर आते हैं वो सीन खास हो जाता है। वो बॉबी और उसके भाई सजी को उनके स्टेट्स को लेकर भला- बुरा बोलता है। वहीं दूसरी तरह सजी को भी एहसास होता है कि वो कुछ नहीं करता है। उसका दोस्त विजय भी उसे पहली बार ये एहसास करवा देता कि वो उसी के दम पर खर्चा कर रहा है। ये सुनते ही सजी भागकर जाता है और ससुसाइड करने लगता है। ये देखते ही विजय उसे बचाने के लिए छत पर चढ़ जाता है। इसी दौरान वो गलती से नीचे गिरता है और मर जाता है। सजी का बेस्ट फ्रेंड उसकी वजह से मर जाता है। उसकी एक प्रेग्नेंट बीवी होती है। बाद में सजी उसे मदद के लिए अपने घर ले आता आता है। बोनी को भी एक दूसरे देश से आई लड़की से प्यार होता है और वो भी उस घर में रहने आ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की ये 5 फिल्में आपको रुला देंगी, इस मूवी के अंत में लाश से होती है बात

चार भाई और लव स्टोरी

लेकिन बॉबी और बेबी का मिल्न नहीं होता। इस शमी रुकावट बना बैठा होता है। इसी बीच दोनों घर से भागने की तैयारी करते हैं। लेकिन शमी को सब पता चल जाता है। जब बेबी फोन नहीं उठाती तो बॉबी शमी के घर उसे ढूंढने चला जाता है। शमी उसे घर में बुलाता है। लेकिन बहुत देर तक कोई आवाज नहीं आती तो बाहर खड़े उसके भाई जिनके साथ उसकी कभी नहीं बनती थी वो घर में घुस जाते हैं। इस दौरान शमी और सजी के बीच एक फनी फाइट होती है जो अपने पहले नहीं देखी होगी। वो देखते हैं कि बॉबी बेहोश पड़ा है। बेबी, उसकी बहन और मां को बंधक बनाया हुआ है। बॉबी के भाई उसकी मदद करते हैं और दोनों की शादी करवा देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में और इनकी खासियत?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।