south 5 most saddest film, this movie climax makes you cry read साउथ की ये 5 फिल्में आपको रुला देंगी, इस मूवी के अंत में लाश से होती है बात, यूट्यूब पर फ्री में देखिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साउथ की ये 5 फिल्में आपको रुला देंगी, इस मूवी के अंत में लाश से होती है बात, यूट्यूब पर फ्री में देखिए

साउथ की एक्शन, थ्रिलर फिल्में ऑडियंस के बीच बहुत मशहूर हैं। लेकिन आपने रुला देने वाली फिल्में कम ही देखी होंगी। ये 5 ऐसी फिल्में हैं जिसके हर सीन से आपकी आत्मा जुड़ जाएगी। ये फिल्में हर सीन में आपको रुलाती हैं। कहानी आपको सीट से उठने नहीं देगी। 

Wed, 18 March 2026 03:32 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
साउथ की ये 5 फिल्में आपको रुला देंगी, इस मूवी के अंत में लाश से होती है बात, यूट्यूब पर फ्री में देखिए

साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कहानी के भावों को अच्छे से पेश किया है। ऑडियंस के दिल में दो दर्द सालों तक रहना चाहिए, ऐसी फिल्में बनाई हैं। इन 5 फिल्मों को देखने के बाद आप रात भर सोच में डूबे रहेंगे। आप रोएंगे और इन किरदारों से इतना जुड़ जाएंगे कि आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। ये साउथ की सबसे इमोशनल कर देने वाली फिल्मों की लिस्ट की बेस्ट 5 हैं। रोमांटिक, साइकोलॉजी, इमोशन पर बेस्ड हैं। आत्मा में समां जाएंगे इन फिल्मों के किरदार, भाव।

लव मॉकटेल

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने KGF के अलावा भी कई शानदार फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म है जिसपर जब किसी ने पैसे नहीं लगाए तो खुद एक्टर्स ने फंडिग की। और फिल्म जब रिलीज हुई तो एंडिंग ने ऑडियंस को रुला दिया। इस फिल्म का नाम है लव मॉकटेल। ये साल 2020 में आई थी जिसमें इस फिल्म में डार्लिंग कृष्णा ने लीड आदित्य का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आदित्य एक लड़की को गुंडों से बचाता है। अदिति नाम की इस लड़की का किरदार रचना इंद्र ने निभाया है। अदिति, आदित्य से उसकी पुरानी जिंदगी के बारे पूछती है। आदित्य उसे तीन लव स्टोरी सुनाता है और अंत में उसे एक लाश के पास ले जाता है। इस फिल्म का अंत इतना बुरा है कि आप पिछली सब दुखी फिल्मों को छोड़कर इस लव स्टोरी को याद रखोगे। इस फिल्म लो यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की सगाई की अंगूठियों की कीमत उड़ा देगी होश

777 चार्ली

साल 2022 में कन्नड़ इंडस्ट्री ने 777 चार्ली नाम की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म की एक डॉग और इंसान के बीच के रिश्ते की है। चार्ली नाम का एक डॉग कई अन्य कुत्तों के साथ कैद में होता है। इस कैद में जानवरों पर टॉर्चर किया जाता है। एक दिन चार्ली वहां से भाग जाता है। दूसरी तरफ धरम नाम का एक शख्स होता है जो अपनी जिंदगी में अकेला होता है। ज्यादा लोगों से मिलता जुलता नहीं। फिल्म के एक अहम सीन के दौरान दोनों मिलते हैं। और ये कहानी आपको इतना रुलाती है कि आप हर वक्त बस अपने भावों को रोकने की कोशिश करते नजर आओगे।

96

विजय सेतुपति और तृषा स्टारर तमिल फिल्म 96 साल 2018 में आई थी। इस फिल्म की कहानी राम और जानकी की अनोखी लव स्टोरी है। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे, प्यार था। फिर सालों बाद एक रीयूनियन में दोनों का दोबारा मिलना होता है। इस फिल्म की कहानी बिना किसी वल्गर सीन के भावों से पिरोई है। प्यार में डूबे लोग ये फिल्म देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

movie 96

3

साल 2012 में 3 एक तेलुगू फिल्म थी। इस फिल्म में धनुष और श्रुति हासन लीड रोल में थे। इस फिल्म में लीड किरदार राम और जननी को बचपन में ही प्यार हो जाता है। बहुत स्ट्रगल के बाद दोनों की शादी भी हो जाती है। लेकिन फिल्म जैसे ही आगे बढ़ती तो पता चलता है कि लीड किरदार को एक बीमारी हो गई है। इसके बाद फिल्म में जो आप देखते हो वो आपका दिल तोड़ देता है। कई सीन आपको रुलाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की 7 बेस्ट गैंगस्टर ड्रामा फिल्में, IMDb पर मिली है 8 से ऊपर की रेटिंग

दिया

साल 2020 में एक बहुत ही इमोशनल कन्नड़ फिल्म दिया रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लीड किरदार दिया स्वरुप के इर्दगिर्द रची गई है। दिया को रोहित से प्यार होता है। दोनों की लव स्टोरी दिखाई जाती है। लेकिन फिर उसे पता चलता है कि रोहित की मौत हो गई है। दिया इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाती और खुद की जान देने के लिए ट्रेन के आगे खड़ी हो जाती है। तभी उसे आदी नाम के शख्स का फोन आता है। इस फोन के बाद दिया सुसाइड नहीं कर पाती। दोनों की कई मौकों पर मुलाकात होती है और अंत में इन्हें प्यार हो जाता है। लेकिन इसी बीच कहानी में रोहित की भी एंट्री हो जाती है। आगे जो होता है वो आपको इमोशनल कर देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या होती हैं पैन इंडिया फिल्में और इनकी खासियत?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।