malayalam 6 best comedy films with imdb ratings see here आज संडे को देखिए मलयालम सिनेमा की ये 6 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आज संडे को देखिए मलयालम सिनेमा की ये 6 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

मलयालम सिनेमा ने सिर्फ सस्पेंस, थ्रिलर फिल्में ही नहीं दी, कॉमेडी फिल्मों में भी ये आगे रहे हैं। मलयालम सिनेमा की इन कॉमेडी फिल्मों को एक बार जरूर देखा जाना चाहिए। IMDb पर इन फिल्मों को शानदार रेटिंग मिली है। ये हैं मलयालम सिनेमा की 6 शानदार कॉमेडी फिल्में।

Sun, 22 March 2026 11:26 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आज संडे को देखिए मलयालम सिनेमा की ये 6 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

पिछले कुछ सालों में मलयालम सिनेमा तेजी से आगे बढ़ा है। अपनी थ्रिलर, सस्पेंस से भरी कहानियों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं मलयाला सिनेमा ने कॉमेडी फिल्में भी बनाई जिसकी कहानी और सीन देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सीरियस रोल में कमाल करने वाले फहद फासिल जैसे एक्टर जब स्क्रीन पर कॉमेडी करते हैं तो वो फिल्म खास हो ही जाती हैं। ये हैं ,मलयालम सिनेमा की वो 6 शानदार कॉमेडी फिल्में जिन्हें एक बार तो जरूर देखा जाना चाहिए।

कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन

कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है जिसका लीड हीरो सारे नियमों को तोड़कर फिल्मों में एंट्री लेता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली हुई है।

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी नाम की एक मलयालम फिल्म भी है किसकी कहानी बेफिक्र तीन दोस्तों की है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जयासुर्या, इन्द्रजीत सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली हुई है।

malayalam comedy films

न्यान प्रकाशन

न्यान प्रकाशन एक मलयालम कॉमेडी फिल्म है जिसमें पुष्पा एक्टर फहद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी फहद के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है जो विदेश में सेटल होने के सपने देखता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर भी देखा जा सकता है।

तेजा भाई एंड फैमिली

तेजा भाई एंड फैमिली नाम की भी एक सुपरक कॉमेडी फिल्म है जिसने ऑडियंस को खूब हंसाया था। इस फिल्म में मलेशिया के एक गैंगस्टर को सीधी लड़की से प्यार हो जाता है। फिर जो कहानी में होता है वो शानदार है।IMDb पर 4.3 की रेटिंग है।

लव एक्शन ड्रामा


लव एक्शन ड्रामा नाम की एक फिल्म है जो साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में नयनतारा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी किरदार की है जो अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सारी हदें पार कर देता है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को 5.2 की IMDb रेटिंग मिली है।

पडक्कलम

साल 2025 में मलयालम सिनेमा ने एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था पडक्कलम। ये एक ब्लैक कॉमेडी फैंटसी फिल्म थी जिसकी कहानी एक प्रोफेसर आर उनके स्टूडेंट के बीच बेस्ड थी। फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।