sonu sood tweets ahead of Rajpal Yadav bail hearing Praying that things move in the right direction राजपाल यादव की जमानत की सुनवाई से पहले सोनू सूद ने किया ट्वीट, लिखा- चीजें सही दिशा में…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजपाल यादव की जमानत की सुनवाई से पहले सोनू सूद ने किया ट्वीट, लिखा- चीजें सही दिशा में…

राजपाल यादव के करीबी उन्हें आज बेल मिलने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच सोनू सूद का ट्वीट वायरल हो रहा है। बता दें कि पहले भी सोनू सूद ने राजपाल की मदद की बात की थी इसके बाद कई लोग आगे आए थे।

Mon, 16 Feb 2026 02:26 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राजपाल यादव की जमानत की सुनवाई से पहले सोनू सूद ने किया ट्वीट, लिखा- चीजें सही दिशा में…

राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। चेक बाउंस केस में आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई है। फैसला आने से पहले सोनू सूद ने राजपाल के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने राजपाल की बेल के लिए प्रार्थना की है। बता दें कि राजपाल की वाइफ बता चुकी हैं कि इंडस्ट्री से उन्हें काफी सपोर्ट मिला है पर वह लोगों के नाम नहीं बता सकतीं। राजपाल को करीब 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तरफ से 2.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं, वह बाकी रकम भी चुकाने को तैयार हैं।

क्या किया है सोनू सूद ने लेटेस्ट ट्वीट

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है, आज हमारे भाई राजपाल यादव के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। प्रार्थना है कि सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़े और उन्हें वह राहत मिले जिसके वह हकदार हैं। वह एक रेयर टैलेंटऔर एक बहुत ही नेक इंसान हैं। हमें इस लहर को दम नहीं तोड़ने देना है। हम उनके साथ खड़े हैं और तब तक डटे रहेंगे जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो जाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: राजपाल यादव आज होंगे रिहा? राहुल महाजन ने लिखा- कर्मा तो कर्मा होता है

राजपाल के इमोशनल मैसेज से पिघला लोगों का दिल

बता दें कि राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरंडर करते वक्त कहा था कि उनके पास पैसे नहीं और सपोर्ट के लिए भी कोई नहीं। इसके बाद सबसे पहले सोनू सूद का ट्वीट आया था जिसमें उन्होंने लोगों को राजपाल यादव को काम के बदले पैसे देने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था कि चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान के साथ उन्हें काम के लिए साइन करें और टोकन अमाउंट के रूप में पैसों की मदद करें। सोनू ने यह भी लिखा था कि वह अपनी फिल्म में उनको लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंदजी को था राजपाल यादव पर विपत्ति का आभास? देखें ऐसा क्यों बोले लोग

सोनू से इंस्पायर होकर कई लोग आए आगे

सोनू के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह राजपाल यादव की मदद करेंगे। इनमें टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का नाम भी शामिल था। गुरमीत ने लिखा था कि वह सोनू सूद से इंस्पायर होकर आगे आए हैं और जो बन पड़ेगा राजपाल के लिए करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव को किसने दिए थे 5 करोड़ रुपये, कौन है दिल्ली का ये बिजनेसमैन?

राजपाल की वाइफ ने दिया था ये अपडेट

राजपाल की बेल की सुनवाई 12 फरवरी को स्थगित कर दी गई थी और उन्हें आज यानी 16 फरवरी की तारीख दी गई थी। कोर्ट में जज ने कहा था कि राजपाल अपनी वजह से ही जेल में हैं क्योंकि उन्होंने कई बार कमिटमेंट करने के बाद भी पूरा नहीं किया। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें लोग दावा कर रहे थे कि सलमान खान ने उनकी बेल करवा दी है। हालांकि राजपाल की पत्नी राधा ने इस वीडियो को झूठ बताया। साथ ही कहा कि इंडस्ट्री के लोगों ने काफी सपोर्ट किया है। किसने कितनी मदद की, वह यह बात नहीं बता सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव के वकील ने बताया है कि वह 2.5 करोड़ रुपये दे चुके हैं और बाकी देने के लिए भी तैयार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।