Rajpal Yadav 2 months old video surfaced when he met premanand maharaj people say baba ko Pehle se abhaas tha प्रेमानंदजी को था राजपाल यादव पर विपत्ति का आभास? पुराना वीडियो देख बोले लोग- पहले ही…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रेमानंदजी को था राजपाल यादव पर विपत्ति का आभास? पुराना वीडियो देख बोले लोग- पहले ही…

राजपाल यादव जेल जाने के 2 महीने पहले ही प्रेमानंद महाराज से मिले थे। वहां दोनों के बीच बातचीत का पुराना वीडियो अब लोग फिर से देख रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि प्रेमानंदजी को पहले से आभास था।

Wed, 11 Feb 2026 07:34 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेमानंदजी को था राजपाल यादव पर विपत्ति का आभास? पुराना वीडियो देख बोले लोग- पहले ही…

राजपाल यादव के तिहाड़ जेल से छूटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चेक बाउंस केस में पैसी की कमी बताकर उन्होंने सरंडर कर दिया था। उनका इमोशनल मैसेज देखने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सहित कुछ लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इस बीच राजपाल यादव से जुड़े कई नए-पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं। दिसंबर 2025 में राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिलने गए थे। अब लोग इस वीडियो को फिर से देखकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं कि प्रेमानंद को शायद आभास था कि कुछ गलत होने वाला है। देखें उन्होंने राजपाल यादव से ऐसा क्या कहा था।

प्रेमानंद से राजपाल यादव की बातचीत

राजपाल यादव प्रेमानंदजी के दरबार में मुस्कुराते हुए पहुंचे थे। प्रेमानंद ने राजपाल से पूछा, ठीक हो? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, आज ठीक हैं। यह सुनकर फिर प्रेमानंदजी हंस पड़े और बोले, आप हमारे भारतवासियों को हंसाते रहते हैं। उनका मनोरंजन करते रहते हैं। अच्छा है। इसके बाद राजपाल ने बोलना शुरू किया, महाराज दद्दाजी थे श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री। 2020 में ब्रह्मलीन हुए तो 99 में हमें दीक्षा लेने का सौभाग्य मिला तो लगातार सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ सवा 5 करोड़, दद्दाजी ने 131 यज्ञ करवाए पूरे विश्व कल्याण हेतु। हम तो अभिनय करते रहते थे और दद्दाजी के साथ थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, कहा था- लोन नहीं लिया था, उन्होंने…

विपत्तियों पर क्या बोले थे प्रेमानंद

प्रेमानंदजी बोले, 'जीवन का तो लाभ यही बच्चा कि हमारा चित्त भगवान से जुड़ा रहे क्योंकि जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती, कभी-कभी दुख आते हैं। कभी-कभी अपनों से बिछोह होता है। कभी-कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती हैं कि जीना मुश्किल होता है। अर्थ की समस्या, व्यवहार में कई समस्याएं आती है तो हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वो केवल भगवान है।

समस्या में कोई साथ नहीं देगा

इंसान तो आप खाते-पीते अच्छे तो आपसे हाथ मिलाएगा और आप कल समस्या में फंस जाएंगे तो देखेंगे राजपाल आ रहे साइड में हो जाएगा कि वो कहीं हमसे बात ना कर ले। कहीं हमसे कुछ कह ना दे तो समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं। इसलिए भगवान का स्मरण जरूर करते रहो। नाम जप करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ। हर विपत्ति हर दुख से लड़ना सीखो। हारना नहीं।' राजपाल यादव बोले, आपको देख के ये ये पूरा प्रमाणित हो गया कि ईश्वर है और आप अब मैं बहुत बोलना चाहता था मुझे कुछ आ ही नहीं रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव रो पड़े, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले कहा- न पैसे हैं और न दोस्त

लोगों ने लिखे ये कमेंट्स

भजनमार्ग यूट्यूब चैनल पर पोस्ट इस वीडियो में कई लेटेस्ट कमेंट्स भी दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, प्रेमानंदजी महाराज को आभास था कि राजपाल यादव पर परेशानी आने वाली है, इसलिए उन्होंने इतने प्यार से समझाया था। आज वो जेल में हैं ईश्वर उनकी रक्षा करें। एक ने लिखा है, राजपाल यादवजी को जेल जाना पड़ा आर्थिक समस्या के कारण इसके कुछ दिन के बाद, महाराजजी ने पहले ही समझा दिया था कि हारना नहीं विपत्ति आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ देने वाले राव इंद्रजीत? जीते हैं लग्जरी लाइफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।