पूनम सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिया जवाब, कहा- 'कितनी बार नानी बना दिया हमको'
साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आईं थीं। प्रेग्नेंसी की अफवाहों को तब हवा दी, जब वह मुंबई के एक इवेंट में एक शानदार लाल रंग की ड्रेस पहनकर नजर आईं। एक्ट्रेस को देख लोगों ने अंदाजा लगाया कि वो अपने हाथों से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल संग 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। शादी के बाद दोनों अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने वीडियोज और तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आईं थीं। प्रेग्नेंसी की अफवाहों को तब हवा दी, जब वह मुंबई के एक इवेंट में एक शानदार लाल रंग की ड्रेस पहनकर नजर आईं। एक्ट्रेस को देख लोगों ने अंदाजा लगाया कि वो अपने हाथों से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, बाद में सोनाक्षी और जहीर इकबाल दोनों ने ही इन अफवाहों का मजाक उड़ाया था। वहीं, अब सोनाक्षी की मां, पूनम सिन्हा ने इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोलीं मां पूनम
पूनम सिन्हा ने एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान, उस पल को याद किया जब उन्होंने बेटी सोनाक्षी को अपनी जिंदगी में शामिल किया। उन्होंने कहा, 'वह पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का जब हमारे घर में बेटियां आईं। मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ भी नहीं है। बेटियों का होना बहुत जरूरी है।' पूनम ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कहा, 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी।'
जहीर और सोनाक्षी की शादी
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने और शादी करने से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों पहली बार 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में मिले थे। हालांकि, 2017 में ‘ट्यूबलाइट’ की आफ्टर-पार्टी के दौरान ही उन्हें एक-दूसरे के लिए कुछ महसूस हुआ और वे घंटों तक बातें करते रहे।
सिविल मैरिज
इस जोड़े ने 2024 में, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक सिविल मैरिज सेरेमनी में, सोनाक्षी के मुंबई स्थित घर पर शादी की। यह शादी एक निजी समारोह था जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। बाद में, उन्होंने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन