Netflix Top 10 Movies And web series Trend In India overview mardaani 3 On Top Dhurandhar 2 Second Netflix Top 10: 'धुरंधर' को धूल चटाकर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर, गदर मचा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix Top 10: 'धुरंधर' को धूल चटाकर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर, गदर मचा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज

Netflix Top 10: 'धुरंधर' को धूल चटाकर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर, गदर मचा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स पर आज ये 10 पॉपुलर वेब सीरीज और फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर कोरियन, एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में शामिल हैं।

Priti KushwahaSun, 5 April 2026 03:13 PM
1/11

नेटफ्लिक्स पर  सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज

Netflix Top 10: नेटफ्लिक्स पर आज ये 10 पॉपुलर वेब सीरीज और फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर कोरियन, एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में शामिल हैं। जानिए नंबर 1 पर कौनसी सीरीज या फिल्म है, जिसे आप एंजॉय कर सकते है।

2/11

मर्दानी 3

इस लिस्ट में नंबर-1 पर यशराज बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' है। ये फिल्म थिएटर के बाद मार्च में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।  रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।

3/11

धुरंधर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की। ऐसे में अब ये फिल्म  ओटीटी पर आने के बाद भी नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

5/11

मेड इन कोरिया

'मेड इन कोरिया' 2026 में रिलीज हुई एक भारतीय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है , जो एक युवा पीढ़ी के विकास पर आधारित है। इसे रा. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म चौथे नंबर पर है।

6/11

विद लव

'विद लव' एक तमिल फिल्म है। इस फिल्म की स्टोरी दिल छू लगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही और पांचवें नंबर पर है। IMDB पर मिली है खास रेटिंग।

7/11

पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन

पॉपुलर सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स से प्रेरित फीचर फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये सीरीज अब ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स पर ये छठे नंबर पर है।

8/11

वॉर मशीन

'वॉर मशीन' एक साई-फाई एक्शन थ्रिलर है जो 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा था।  यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ये सातवें नंबर पर है।

9/11

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी कोट ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग की लिस्ट में आठवें पर है।

10/11

राजी

फिल्म 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट थीं और उनके अपोजिट विकी कौशल थे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इंडियन स्पाई की कहानी थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स ट्रेंड में 9वें पर है।

11/11

अनोरा

एक सेक्स वर्कर की कहानी को पर्दे पर बखूबी उतारने वाली फिल्म 'अनोरा' को 97वें एकेडमी में बेस्ट फिल्म के साथ कुल पांच ऑस्कर अवॉर्ड मिले। ये फिल्म नेटफ्लिक्स ट्रेंड में 10वें पर है।