15 साल की उम्र में 'अश्लील साइट' पर वायरल हुई थी जाह्नवी कपूर की तस्वीरें, कहा- 'आपको कीमत चुकानी पड़ती है...'
प्रोफेशनल लाइफ के साथ जाह्नवी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब जाह्नवी ने हाल ही में अपने टीनएज के दिनों का एक बेहद परेशान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया, जब उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें एक पोर्न साइट पर अपलोड की गई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने करियर में जाह्नवी ने कई फिल्मों में काम किया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ जाह्नवी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब जाह्नवी ने हाल ही में अपने टीनएज के दिनों का एक बेहद परेशान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया, जब उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें एक पोर्न साइट पर अपलोड की गई थी। जाह्नवी ने पूरा किस्सा शेयर किया।
पोर्न साइड पर देखी थी तस्वीर
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में राज शमानी को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जाह्नवी ने उस समय को याद किया जब उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना पहला डीपफेक देखा था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह डीपफेक था या नहीं, लेकिन वह कुछ वैसा ही था। मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी एक तस्वीर देखी थी।'
हमारे स्कूल में IT की क्लास होती थी और लड़के
एक्ट्रेस ने आगे उस पल को और याद करते हुए बताया कि जब उन्हें वह तस्वीर मिली थी। उस वक्त जाह्नवी के स्कूल में IT की क्लास चल रही थी। उन्होंने कहा, 'हमारे स्कूल में IT की क्लास होती थी और लड़के मजे के लिए उन साइट्स पर जाते थे। वहां, मेरी तस्वीरें थीं। और यह सब स्कूल में हुआ था। इसलिए वह एक अजीब अनुभव था।'
यह वह कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है
जाह्नवी ने आगे कहा कि उस समय उन्होंने इस बात को समझने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, 'एक समय पर मुझे लगा- यह वह कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया से जुड़ी इन चीजों में अक्सर कोई नैतिकता नहीं होती।' हालांकि, उन्होंने कहा कि अब उनका नजरिया बदल गया है और उनकी डीपफेक तस्वीरें आज भी उन्हें प्रभावित करती हैं।
जाह्नवी अपनी AI-जेनरेटेड तस्वीरों पर
जाह्नवी ने माना कि आज भी, उनकी AI-जनरेटर तस्वीरें ऑनलाइन दिखाई देती हैं, जिनमें अक्सर उन्हें ऐसे तरीकों से दिखाया जाता है, जैसे उन्होंने कभी पोज नहीं दिया या कपड़े नहीं पहने। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से बिल्कुल भी सहज नहीं हूं। मेरी ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें ऑफिशियल न्यूज़ पेज भी शेयर करते हैं, जो पूरी तरह से AI-जेनरेटेड हैं। मैंने कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने और न ही कभी उस तरह से मेरी तस्वीरें खींची गई हैं।'
जैसे इसे मैंने ही शेयर किया
उन्होंने यह भी बताया, 'ये तस्वीरें इस तरह से फैलाई जाती हैं, जैसे इन्हें मैंने खुद ही शेयर किया हो। इससे एक खास तरह की इमेज बन जाती है। अगर कल को मैं किसी डायरेक्टर से कहूं कि मैं कोई खास ड्रेस पहनने में सहज महसूस नहीं कर रही हूं, तो कोई उन तस्वीरों को दिखाकर कह सकता है, 'लेकिन आपने तो पहले भी ऐसा किया है।' भले ही वे ऐसा मुंह पर न कहें, लेकिन यह बात आपको सोचने पर मजबूर कर देती है।'
बेशक, इससे मुझे बुरा लगता है
जाह्नवी ने आगे कहा कि भले ही इस बात का उन पर गहरा असर पड़ता है, लेकिन वह अक्सर ऐसी बातों की शिकायत करने में हिचकिचाती हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, इससे मुझे बुरा लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि शिकायत करने के लिए मेरी आवाज में उतनी ताकत नहीं है और साथ ही यह भी जोड़ा कि विशेषाधिकार (privilege) को लेकर लोगों की सोच की वजह से खुलकर बोलना और भी मुश्किल हो जाता है।'
मेरी आवाज में उतनी ताकत नहीं
एक्ट्रेस ने कहा, 'लोगों का रवैया कुछ ऐसा होता है कि तुम्हें जिंदगी में इतना कुछ मिला है, थोड़ा तो सह लो, शिकायत मत करो। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मेरी आवाज में अभी उतनी विश्वसनीयता है। इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है, और हो सकता है कि इससे असली मुद्दे से ध्यान हट जाए।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की कई दूसरी महिलाओं ने भी डीपफेक का विरोध किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन