Somy Ali Says She Felt No Guilt Back Then Breaking Salman Khan And Sangeeta Bijlani Relationship सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता तोड़ने का सोमी अली को नहीं अफसोस, कहा- कितनी लड़कियां होंगी जो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता तोड़ने का सोमी अली को नहीं अफसोस, कहा- कितनी लड़कियां होंगी जो...

सोमी अली का कहना है कि संगीता बिजलानी ने उन्हें और सलमान खान को साथ में देखा था और इसके बाद संगता और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था।

Tue, 7 April 2026 10:17 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता तोड़ने का सोमी अली को नहीं अफसोस, कहा- कितनी लड़कियां होंगी जो...

सोमी अली और सलमान खान का कभी रिलेशनशिप था। हालांकि दोनों का रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए थे। अब सोमी ने फिर उस रिश्ते पर बात की और कहा कि क्यों हमेशा महिलाओं को ही ब्लेम किया जाता है। सोमी ने उस समय के बारे में भी बात की जब संगीता बिजलानी ने सलमान को अल्टीमेटम दिया था जब उन्होंने सोमी और सलमान को साथ में देखा।

जब संगीता ने सोमी-सलमान को साथ देखा

विकी लालवाणी से बात करते हुए सोमी ने कहा, ‘मैं विंध्याचल में रहती थी...सलमान और मैं सुबह ब्रेकफास्ट कर रहे थे। तब संगीता वहां आ गई। उन्होंने हमें साथ देखा और सलमान को सीधा अल्टीमेटम दे दिया- या तो इसको चुनो या मुझे चुनो।’

सोमी ने आगे कहा, ‘वो उनका हक था, उन्होंने बिल्कुल सही किया...उसके बाद सलमान ने जो फैसला लेना था, वो लिया। उनका और संगीता का ब्रेकअप हो गया...फिर संगीता की शादी हो गई।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान ने सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी बोतल; 'मैं उनसे प्यार करती हूं लेकिन…'

क्या कभी अफसोस फील हुआ?

सोमी से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें गिल्टी फील हुआ है तो उन्होंने कहा तब तो नहीं, लेकिन अब होता है। वह बोलीं, नहीं, मुझे समझ ही नहीं आ रहा था, मैं क्या कर रही हूं। आप सोचिए, कितनी लड़कियां होंगी जो सलमान खान पर मरती होंगी...और कितनी लड़कियां अमेरिका से इंडिया आती हैं, उनके साथ रहने के लिए? मैंने तो ऐसा किसी के साथ होते हुए नहीं सुना।

सोमी ने आगे कहा, ‘आज मैं मानता हूं कि मैंने गलत किया। मैं एक रिलेशनशिप तोड़ रही थी, एक शादी तोड़ रही थी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमी का दावा, नजर रखने के लिए सलमान ने भेजी थी मेड, वह बोली- मुझे मार लो पर…

सोमी ने आगे फिर यह भी कहा, ताली 2 हाथ से बजती है। हम हमेशा औरत को ही क्यों दोश देते हैं? आदमी का भी उतना ही हाथ होता है। मैं ये नहीं कह रही कि औरत हमेशा सही होती है, लेकिन सिर्फ उसको ब्लेम करना गलत है।

सोमी ने फिर उम्र के फासले पर बात की और कहा, मैं 16 साल की थी, मुझे अक्ल नहीं थी। लेकिन सलमान 27 के थे- उनको तो अकल थी।

उस समय के अपने माइंडसेट को लेकर सोमी ने कहा, मैं ये सोच रही थी कि गोद मेरे साथ है और मेरा सपना सच हो रहा है। मैं बहुत सीधी थी। मैं नौवीं ग्रेड ड्रॉपआउट थी, मुझे इतनी समझ नहीं थी कि मैं क्या कर रही हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान के फटे जूते देख यूजर्स ने उड़ाया फैशन का मजाक, फैंस ने बताई कीमत तो उड़े होश

सोमी ने फिर कहा कि चीजें कुछ अलग तरीके से खत्म हो सकती थीं। वह बोलीं, अगर सलमान ने संगीता को नहीं छोड़ा होता तो मैं वापस चली जाती। मैं 1990 में इंडिया आई थी। 1991 में 16 की हुई और अगर उस वक्त बात नहीं बनती तो मैं तुरंत वापस चली जाती।

सोमी ने यह भी कहा कि सलमान उनसे पर्सनल लाइफ पर भी काफी सवाल करते थे। वह बोलीं, वो मुझसे पूछते कि तुमने फलाने इंसान के साथ रिलेशनशिप क्यों रखा। लेकिन आज तक उन्हें नहीं पता कि वो कौन था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।