सलमान खान ने गुस्से में सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी बोतल; 'मैं उनसे प्यार करती हूं लेकिन...'
सलमान खान ने आज तक किसी से शादी नहीं की है। हालांकि, उनका नाम कई हिरोइनों के साथ जुड़ चुका है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं सोमी अली। सोमी अली और सलमान खान की रिलेशनशिप की भी अक्सर खबरों में रहती थी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को देश का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। सलमान खान ने भले ही आज तक शादी नहीं की है, लेकिन उनका नाम बॉलीवुड की कई हिरोइनों के साथ जुड़ चुका है। सलमान खान का नाम एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी जुड़ चुका है। सोमी अली ने एक बार एक सीनियर जर्नलिस्ट से कहा था कि वो सलमान से प्यार करती हैं, लेकिन उन्हें बहुत डर भी लगता है क्योंकि सलमान खान को बहुत जल्दी गुस्सा आता है।
जब सोमी अली ने कहा था कि डर लगता है
हिंदी रश के साथ खास बातचीत में सीनियर जर्नलिस्ट पूजा समंत ने बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में बात की। सोमी अली के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया कि उस दौर में सोमी उनकी अच्छी दोस्त थी। पूजा ने बताया कि सोमी ने उनसे कहा था कि वो सलमान से प्यार करती हैं। उन्होंने कहा था, "मैं सलमान से प्यार करती हूं, वो करते हैं कि नहीं, पता नहीं, लेकिन मुझे कभी-कभी डर भी लगता है क्योंकि वो बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं।"
सलमान ने फोड़ी थी बोतल
पूजा ने बताया, “एक बार सोमी अली एक रेस्तरां-बार में अपनी दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक्स पी रही थीं। वहां पर सलमान आए, वो बोतल उन्होंने गुस्से में सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी। बहुत सालों पहले की ये घटना है, लेकिन ये बात उस वक्त काफी उछली थी।”
इसके बाद सोमी अली ने पूजा को एक इंटरव्यू दिया था। उसमें सोमी अली ने बताया था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। सोमी अली ने उस वक्त कहा था कि सलमान खान बहुत पजेसिव हैं, वगैरह-वगैरह, इस वजह से उन्होंने वो किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन