सलमान खान के फटे जूते देख यूजर्स ने उड़ाया फैशन का मजाक, फैंस ने बताई कीमत तो उड़ गए होश
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फटे जूतों में देखकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने एक्टर के फैशन का मजाक उड़ाया तो वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी आगे आए हैं। इन फटे जूतों की कीमत आपको हैरान कर देगी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्मों के साथ अपने अनोखे स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। कभी उनके हाथ के ब्रेसलेट की बात होती है तो कभी उनके अंदाज की। लेकिन इस बार एक्टर के फटे जूतों पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल। हाल में सलमान खान की एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनके डिज़ाइनर आउटफिट के साथ फटे जूतों का फैशन कुछ यूजर्स को समझ नहीं आया। अब एक्टर के इन जूतों पर चर्चा हो रही है।
सलमान खान के फटे जूते
हाल में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान अच्योर ने ब्लैक एंड वाइट चेक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। सलमान ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। हाथों में ब्रांडेड घड़ी और उनका ब्रेसलेट। लेकिन जब कैमरे का फोकस उनके जूतों की तरफ गया था तो वीडियो देखने वाले लोग हैरान हो गए। सलमान ने फटे हुए जूते पहने हुए थे। ये वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने एक्टर के फटे जूतों पर कमेंट करना शुरू कर दिया है।
यूजर्स रिएक्शन
सलमान खान के फटे जूतों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अब देखना फटा जूता ट्रेंड में आएगा, एक और यूजर ने लिखा- भाई का थोड़ा कैजुअल स्टाइल है, एक अन्य यूजर ने लिखा-सलमान भाई आपका जूता देखकर रोना आया मुझे, यूजर ने लिखा- इसलिए वो सलमान खान, एक और यूजर ने लिखा- भाई जो पहनता है स्टाइल बन जाता है। एक और यूजर ने लिखा -ये तो भाईजान का स्वैग है कि फटे जूतों को भी फैशन बना दें।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
सलमान के फैशन का मजाक बनते देख उनके फैंस बचाव में सामने आए और फटे जूतों को ब्रांड का प्रोडक्ट बताया। फैंस ने बताया कि सलमान खान ने जो फटे जूते पहने हैं वो असल में Balenciaga Distressed Leather Cowboy Boots हैं। ये एस्थेटिक लुक के लिए ऐसे बनाए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के इन फटे जूतों की कीमत 1.20 लाख से लेकर 1.50 तक है। फैंस ने सलमान खान के इस फैशन की तारीफ की है।
शुरू कर रहे हैं नई फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान ओनी आने वाली फिल्म मातृभूमि की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं, अब वो 18 अप्रैल से वामशी पडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इस फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन