Sitaare Zameen Par release on OTT Know where to watch Aamir Khan film online Sitaare Zameen Par OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Sitaare Zameen Par OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे

 आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में एक बार फिर से आमिर ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्म में नन्हें कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Tue, 10 March 2026 10:52 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Sitaare Zameen Par OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे

Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले। ये फिल्म पिछले साल यानी 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में एक बार फिर से आमिर ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्म में नन्हें कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, अब थिएटर रिलीज के बाद आप 'सितारे जमीन पर' को घर पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। जी हां, 'सितारे जमीन पर' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।

कब और कहां देखें 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सोनीलिव पर प्रीमियर होगी। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। इंस्टाग्राम पर सोनीलिव ने 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी किया। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बयान के मुताबिक, 'यह रिलीज प्लेटफॉर्म के लिए एक खास मील का पत्थर है, क्योंकि सितारे जमीन पर प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी थिएटर फिल्म बन गई है।' फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की तारीख अभी सामने नहीं आई है क्योंकि प्लेटफॉर्म ने अपडेट शेयर करते हुए कहा है कि इसे 'जल्द ही रिलीज किया जाएगा।' फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्ना संग अपने रिश्ते पर बोलीं बहन सुप्रिया, कहा- 'जब वो आस-पास होती है तो...'

'सितारे जमीन पर' के कास्ट

फिल्म की कहानी की बात करें तो आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि साहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा जैसे सितारे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि बी. श्रीनिवास राव और रवि भागचंदका प्रोड्यूसर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सब चुप हो जाओ...', पैपराजी पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

'सितारे जमीन पर' की कहानी

मूवी में दिखाया गया कि छोटे कद के बास्केटबॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई गई है। 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का रीमेक है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि जब फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब आमिर ने कहा था कि इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं कराया जाएगा। बाद में इसे भारत और विदेश में पे-पर-व्यू फॉर्मेट के जरिए यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, फिल्म से जितनी उम्मीद की गई थी ये बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं कर पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ, प्रभास या कमल हासन, जानें 'कल्कि 2898 एडी' के लिए किसे मिली मोटी रकम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।