Amitabh Bachchan parveen babi 8 films together One she allegations against big b Everyone shocked अमिताभ बच्चन ने जिस एक्ट्रेस संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, हिट रही थी जोड़ी, उसी ने लगाए थे चौंकाने वाले गंभीर अरोप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अमिताभ बच्चन ने जिस एक्ट्रेस संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, हिट रही थी जोड़ी, उसी ने लगाए थे चौंकाने वाले गंभीर अरोप

अमिताभ की केमिस्ट्री इस एक्ट्रेस संग इतनी जबरदस्त थी कि लोग उनकी फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस जोड़ी का आलम ये था कि लोग इन्हें बॉलीवुड का गोल्डन पेयर कहते थे। दोनों ने एक साथ 8 फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त आया जब ये जोड़ी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ गई।

Sat, 16 May 2026 05:50 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अमिताभ बच्चन ने जिस एक्ट्रेस संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, हिट रही थी जोड़ी, उसी ने लगाए थे चौंकाने वाले गंभीर अरोप

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं पर्दे पर बिग बी ने कई एक्ट्रेसेस संग स्क्रीन शेयर किया। इनमें एक एक्ट्रेस थीं परवीन बॉबी। अमिताभ और परवीन की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि लोग उनकी फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस जोड़ी का आलम ये था कि लोग इन्हें बॉलीवुड का गोल्डन पेयर कहते थे। दोनों ने एक साथ 8 फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त आया जब ये जोड़ी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ गई की किसी ने सोचा भी नहीं था। परवीन बॉबी के अमिताभ पर कुछ ऐसे आरोपों लगाए थे, जिसने उस दौर में लोगों को हैरान कर दिया था और हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था?

पहले जानते हैं अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की उन आठ फिल्मों के बारे में...

दीवार (1975)

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी ने साल 1975 में आई फिल्म 'दीवार' में काम किया था। इस मूवी में इन दोनों के अलावा शशि कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'खुशनसीब हूं, तुम्हारे जैसा बेटा पाकर' विकी के जन्मदिन पर पिता ने लुटाया प्यार
अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी (1977)

साल 1977 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन और परवीन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस मूवी में इन दोनों के अलावा ऋषि कपूर, नीतू सिंह, विनोद खन्ना, शबाना आजमी जैसे कलाकार लीड रोल में थे। आईएमडीबी पर इसे 7.4 रेटिंग मिली है।

दो और दो पांच (1980)

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी ने साल 1980 में आई फिल्म 'दो और दो पांच' में भी एक साथ काम किया। इस मूवी में उनके अलावा शशि कपूर और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है।

अमिताभ परवीन बॉबी

शान (1980)

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी ने साल 1980 में आई फिल्म 'शान' में भी एक साथ काम किया था। इस मूवी में उनके अलावा शशि कपूर और राखी गुलजार लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है।

कालिया (1981)

साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की फिल्म 'कालिया' इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है।

खुद्दार (1982)

साल 1982 में आई अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की फिल्म 'खुद्दार' में उनके अलावा संजीव कुमार, विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी और तनुजा जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।

अमिताभ बच्चन परवीन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट ने कान में साड़ी से बनी ये ड्रेस पहन बिखेरा जलवा, आपने देखा?

नमक हलाल (1982)

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी ने साल 1982 में आई फिल्म 'शान' में भी एक साथ काम किया था। इस मूवी में उनके अलावा शशि कपूर और स्मिता पाटिल लीड रोल में थे। हालांकि, मूवी में बिग बी के अपोजिट स्मिता थीं। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

महान (1983)

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी ने साल 1983 में आई फिल्म 'महान' में भी एक साथ काम किया था। इस मूवी में उनके अलावा जीनत अमान, अमजद खान, वहीदा रहमान जैसे कलाकार थे। IMDb पर इस मूवी को 6 रेटिंग मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माधुरी को ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकराना पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत

अमिताभ पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों की जोड़ी टॉप पर थी कि तभी साल 1980 के दशक में परवीन बॉबी के एक बयान ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाए कि अभिनेता उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उस वक्त ये खबरें मैगजीन की हेडलाइन बन गई थीं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों पर कभी ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि परवीन बॉबी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही थीं। यही नहीं धीरे-धीरे वो लाइमलाइट से दूर होती चली गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।