Shobhaa De says ban on Ranveer Singh after Don 3 Controversy is conspiracy against Aditya Dhar and Dhurandhar रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- डॉन 3 विवाद पर बाेलीं शोभा डे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- डॉन 3 विवाद पर बाेलीं शोभा डे

शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रणवीर ‘डॉन 3’ फरहान अख्तर के साथ चल रहे विवाद को संभाल रहे हैं वो काबिल ए तारीफ है।

Fri, 29 May 2026 12:00 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह के खिलाफ साजिश हो रही है, फरहान अख्तर काे कोर्ट जाना चाहिए- डॉन 3 विवाद पर बाेलीं शोभा डे

रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के खिलाफ साजिश हो रही है? ये दावा लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने किया है। उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे नए विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी है। इतना ही नहीं, 'डॉन 3' विवाद और फिल्म संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के कड़े रुख पर बोलते हुए रणवीर सिंह का साथ भी दिया है।

रणवीर सिंह की तारीफ और साजिश का दावा

शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह इस पूरे विवाद को संभाल रहे हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है। उनका मानना है कि फिल्म संस्था का ये कदम किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। इस साजिश का निशाना सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं हैं, बल्कि फिल्ममेकर आदित्य धर और उनकी स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ की पूरी टीम भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री, फरहान और रणवीर को दी ये सलाह- रिपोर्ट्स

चुप रहकर रणवीर ने दिखाई समझदारी

शोभा डे बोलीं, ‘रणवीर सिंह बहुत समझदार और होशियार इंसान हैं। उन्होंने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। वह खुद शांत हैं और अपने फैंस व फॉलोअर्स को अपने हक की लड़ाई लड़ने दे रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 विवाद: FWICE से भिड़ीं पूनम ढिल्लों, रणवीर सिंह को बताया रोल मॉडल

FWICE के रुख पर उठाए सवाल

शोभा डे ने FWICE के कड़े रुख की जमकर आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये मामला Excel एंटरटेनमेंट, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच का था, तो वे वकील करके कोर्ट जा सकते थे। इसमें बाहरी लोगों को बीच में लाने की क्या जरूरत थी? जो कुछ भी हो रहा है, वो बहुत गलत हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं

‘अपने आप में एक मिसाल हैं रणवीर’

उन्होंने आगे कहा कि रणवीर एक आइकॉनिक फिल्मी सितारे हैं और अपने आप में एक मिसाल हैं। उनकी इस कामयाबी का श्रेय ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी जाता है। ऐसा लगता है कि ये साजिश सिर्फ एक स्टार के खिलाफ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर’ फिल्म से जुड़े हर इंसान, खासकर उसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ है।

फरहान अख्तर को कोर्ट जाने की सलाह

अपने वीडियो के आखिर में शोभा डे ने फरहान अख्तर को इस विवाद को अदालत में ले जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कानून को ही यह तय करने देना चाहिए कि किसने किस नियम का उल्लंघन किया है, क्योंकि एक आम इंसान के लिए यह मामला बिल्कुल भी साफ नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को ऑफर किए थे 10 करोड़ रुपए और फीस में 25% ऑफ?

आदित्य धर बॉलीवुड खास लोगों के लिए खतरा बन गए हैं?

आखिर में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आदित्य धर बॉलीवुड के कुछ खास लोगों के लिए इतना बड़ा खतरा बन गए हैं? देखकर तो ऐसा ही लगता है। लेकिन इस पूरी खींचतान के बीच, रणवीर सिंह ने जिस तरह चुप रहकर गरिमा के साथ इसे संभाला है, उससे उनकी ब्रांड अपील और लोकप्रियता दोनों ही बहुत बढ़ गई है।

यहां देखिए उनका पूरा वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।