Ranveer Singh Movies That Got Shelved After Announcement डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं, बनने से पहले हो गईं ठप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं, बनने से पहले हो गईं ठप

रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन वो कभी बन ही नहीं पाई हैं।

Thu, 28 May 2026 01:48 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं, बनने से पहले हो गईं ठप

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह नेगेटिव वजह से काफी सुर्खियों में हैं। रणवीर ने फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म डॉन को छोड़ दिया है। हालांकि इसके बाद फरहान ने रणवीर पर लीगल केस किया है। रणवीर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बैन कर दिया है। इसी के साथ यह मूवी तब तक के लिए बंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी रणवीर की कई मूवीज हैं जिनकी अनाउंसमेंट तो हुई, लेकिन कभी बन नहीं पाईं। इसमें कई बड़े डायरेक्टर्स की मूवी तक शामिल हैं।

तख्त

रणवीर सिंह की फिल्म तख्त भी आने वाली थी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने वाले थे। रणवीर के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान भी होने वाली थीं। इस बड़ी स्टार कास्ट के लिए फैंस भी एक्साइटेड थे, लेकिन यह फिल्म बनी ही नहीं और बंद हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 विवाद के बीच वायरल हो रहा रणवीर का वीडियो, सदगुरु से पूछा- जीवन का मकसद

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर फिल्म बैजू बावरा में काम करने वाले थे। इस फिल्म को लेकर काफी समय तक बज था। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी होंगे। हालांकि बाद में ऐसी भी खबर आई कि इस फिल्म को रणबीर कपूर के साथ भी बनाई जा सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ कन्फर्म अपडेट नहीं है।

तमिल फिल्म अन्नियां का हिंदी रीमेक

तमिल फिल्म अन्नियां का हिंदी रीमेक बनने वाला था। ऐसा कहा जा रहा था कि इसे तमिल डायरेक्टर शंकर ही डायरेक्ट करेंगे। लेकिन फिर इसके भी बंद होने की खबर आई और अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह के बैन पर मनोज बाजपेयी ने साफ रखी अपनी बात, बोले- मैं इतना…

शक्तिमान

शक्तिमान फिल्म को लेकर तो काफी चर्चा हुई थी। बासिल जोसेफ फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे टीवी के शक्तिमान रहे मुकेश खन्ना इसके खिलाफ हैं। वह नहीं चाहते कि रणवीर शक्तिमान बनें। उनका कहना है कि वह खुद किसी नए एक्टर को चुनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी जिद्द पर ही अड़े रहेंगे। उनके हिसाब से बॉलीवुड का कोई एक्टर उन्हें इस लायक नहीं लगता है। वह नए चेहरे को देखना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन-3: रणवीर को दिए थे कई मौके, कैसे इतना बढ़ गया विवाद? स्टेप बाय स्टेप समझिए

राक्षस

इसके बाद ऐसी खबर आई कि वह राक्षस नाम की फिल्म भी लेकर आएंगे। यह सुपरनेचुरल फिल्म होगी। कहा जा रहा था कि इसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट करेंगे। लेकिन यह फिल्म भी अब बंद हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।