Ranveer Singh Vs Farhan Akhtar Don 3 Controversy Poonam Dhillon Slams FWICE calls Dhurandhar star role model Don 3 Controversy: FWICE से भिड़ीं पूनम ढिल्लों, रणवीर सिंह को बताया रोल मॉडल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Don 3 Controversy: FWICE से भिड़ीं पूनम ढिल्लों, रणवीर सिंह को बताया रोल मॉडल

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर हुए विवाद पर अब CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने FWICE के निर्णय पर अपनी नाराजगी जताई है। इसी के साथ, उन्होंने रणवीर सिंह को एक रोल मॉडल बताया है। 

Thu, 28 May 2026 06:23 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Don 3 Controversy: FWICE से भिड़ीं पूनम ढिल्लों, रणवीर सिंह को बताया रोल मॉडल

डॉन 3 को शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश दिया। इस आदेश को लेकर चर्चा लगातार जारी है। अब सिने एवं टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने FWICE के निर्णय पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि FWICE ने CINTAA के साथ इस मामले की चर्चा नहीं की। अब इस मामले में FWICE और CINTAA के प्रेसिडेंट आपस में भिड़ गए हैं।

रणवीर केस पर क्या बोलीं पूनम ढिल्लों?

एचटी सिटी के साथ खास बातचीत में पूनम ढिल्लों ने कहा, “मुझे इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है तो मैं बिना जानकारी के अपनी राय नहीं देना चाहती हूं। केवल ये है कि FWICE को हमें भी कॉन्फिडेंस में लेना चाहिए था, हम सहयोगी हैं और एक प्रतिनिधि के तौर पर अगर उन्होंने हमसे बात की होती, तो हम इस मसले को सुलझाने की कोशिश करते। हम और ज्यादा रिसर्च करते और, हमारा और भी ज्यादा दखल होता।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 से पहले रणवीर सिंह की ये फिल्में जो कभी बन ही नहीं पाईं

रणवीर सिंह को बताया रोल मॉडल

पूनम ढिल्लों ने आगे कहा, “बैनिंग किसी भी एक्टर के लिए बहुत सख्त शब्द है, खासकर एक मेहनती लड़के के लिए, एक रोल मॉडल के जिसने अपने टैलेंट से अपनी जगह बनाई। आमतौर पर आर्टिस्ट हमारे पास आते हैं और हमें मामले को सुलझाने के लिए पार्टी बनने के लिए कहते हैं, लेकिन इस केस में आर्टिस्ट हमारे पास नहीं आए तो हमें इस मामले की जानकारी नहीं थी, हमें इसके बारे में मीडिया से पता चला, जो कि एक सही तरीका नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3 विवाद के बीच वायरल हो रहा रणवीर का वीडियो, सदगुरु से पूछा- जीवन का मकसद

पूनम ढिल्लों के आरोपों पर क्या बोले FWICE प्रेसिडेंट?

पूनम ढिल्लों के आरोपों के जवाब में FWICE प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा, “मैंने उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी कि अगर वो रणवीर सिंह को अच्छे से जानती हैं तो उन्हें इस मामले को सुलझाना चाहिए। हालांकि, ये उनका डिपार्टमेंट नहीं है। हमें डायरेक्टर्स एसोसिएशन और अशोक पंडित की तरफ से फरहान अख्तर की मदद करने के लिए चिट्ठी आई। ये हमारे लिए मुमकिन नहीं है कि हम सभी एसोसिएशन्स को कॉल करें और उन्हें मीटिंग के लिए बुलाएं। वो हमारे साथ आकर जुड़ सकती हैं, फोटो क्लिक करा सकती हैं, हम क्रेडिट शेयर करने के लिए तैयार हैं। हम यहां किसी को नीचा दिखाने नहीं आए हैं, हमें अपनी ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है। उनके इस मामले को उठाने के बाद, मैंने उन्हें दो बार कॉल किया, लेकिन वो मेरा फोन नहीं उठा रही हैं, हम केवल मामले को सुलझाना चाहते हैं, ये ईगो का मसला नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को ऑफर किए थे 10 करोड़ रुपए और फीस में 25% ऑफ?

उन्होंने आगे कहा, “हमने ये कहा है कि हम रणवीर के साथ तब तक काम नहीं करेंगे जबतक वो इस केस में अपने तरफ की कहानी नहीं बताते, उन्हें बैन करने का इरादा है ही नहीं। जो भी इस मामले को सुलझाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि वो आएं और सुलझाएं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।