Shehnaaz Gill Attends Blood Donation Drive In His Honour Gives Certificates To Donors अनंत अंबानी के बर्थडे पर लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचीं शहनाज गिल, डोनर्स को दिए सर्टिफिकेट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनंत अंबानी के बर्थडे पर लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचीं शहनाज गिल, डोनर्स को दिए सर्टिफिकेट

शहनाज गिल गुरुवार को मुंबई में लगे डोनेशन कैम्प में पहुंचीं। ये कैम्प काफी खास था क्योंकि ये अनंत अंबानी के बर्थडे के स्पेशल मौके पर रखा गया था।

Thu, 9 April 2026 06:00 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
अनंत अंबानी के बर्थडे पर लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचीं शहनाज गिल, डोनर्स को दिए सर्टिफिकेट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को 31वां बर्थडे है। बर्थडे काफी ग्रैंड होने वाला है और इसके लिए जामनगर में सेलिब्रेशन है। इतना ही नहीं बर्थडे से 1-2 दिन पहले ही सेलेब्स वहां पहुंच गए हैं और सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुका है। खैर इस सेलिब्रेशन के बीच एक नेक काम भी चल रहा है।

ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचीं शहनाज

दरअसल, मुंबई में अनंत अंबानी के सम्मान में एक ब्लड डोनेशन कैम्प रखा गया और इस कैम्प में शहनाज गिल भी नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज बतौर चीफ गेस्ट कैम्प में शामिल हुई थीं।

वीडियो में आप देखेंगे कि शहनाज सभी डोनर्स से मिलती हैं और उन्हें ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट्स देती हैं। इस दौरान वह सूट सलवार पहने नजर आ रही थीं।

अंबानी परिवार की तारीफ

अंबानी परिवार की इस पहल पर सब उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि इससे कई जरूरतमंद लोगों की मदद होगी। वैसे अंबानी परिवार अक्सर ऐसे नेक काम करते रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहनाज गिल संग पहले अपना नाम नहीं जोड़ना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें क्यों

सेलेब्स पहुंचे जामनगर सेलिब्रेशन के लिए

वहीं जामनगर में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ। वहीं रणवीर सिंह, सलमान खान, अनन्या पांडे, अगस्त्य नंदा भी पहुंच गए हैं। वहीं सिंगर हर्षदीप कौर ने कुछ फोटोज शेयर की हैं सोशल मीडिया पर जिसमें उन्होंने अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं और उनके साथ ए आर रहमान, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे थे।

ऐसा कहा जा रहा है कि गुरुवार को और भी सेलेब्स आएंगे और देर रात में भी पार्टी होगी।

पहले गए थे सिद्धिविनायक मंदर

बता दें कि जामनगर जाने से पहले मुकेश और अनंत मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, भगवान के दर्शन करने। वहीं अन्न सेवा भी रखा गया मुंबई में और रिलायंस ग्रुप के कर्मचारियों को भी लंच दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहनाज गिल बोलीं धोखा खाकर बनीं मैच्योर, कहा- सब राक्षस हैं यहां

जानें अनंत अंबानी के बारे में

बता दें कि अनंद अंबानी, मुकेश और नीता अंबानी के छोटो बेटे हैं। उन्होंने साल 2024 में राधिका मर्चेंट से शादी की थी और यह शादी भी काफी ग्रैंड थी। उनकी शादी के फंक्शन्स भी जामनगर में हुए थे जिसमें ना सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि विदेशी सेलेब्स भी आए थे जिसमें किम कर्दाशियन, इवांका ट्रम्प, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और जॉन सीना जैसे सेलेब्स थे।

इतना ही नहीं कई स्टार्स ने इनकी शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी जैसे रिहाना, कैटी पेरी, जस्टिन बीबर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहनाज ने बिग बॉस के घर पर क्यों होने लगते हैं सबके झगड़े, बोलीं- सिर के ऊपर…

बता दें कि अनंत ने गुजरात के जामनगर में 3000 एकड़ में फैले एक वाइल्डलाइफ रेस्कूय, ट्रीटमेंट और रिहैबिलिटेशन सेंटरर की शुरुआत की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।