shehnaaz gill talks about bigg boss 19 contestant shehbaz and negative Vaastu insde house शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर पर क्यों होने लगते हैं सबके झगड़े, बोलीं- वहां का वास्तु ऐसा होता है कि…, Tv Hindi News - Hindustan
More

शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर पर क्यों होने लगते हैं सबके झगड़े, बोलीं- वहां का वास्तु ऐसा होता है कि…

शहनाज गिल का कहना है कि उन्होंने सुना है कि बिग बॉस के घर का वास्तु ऐसा बनवाते हैं कि घर के अंदर लड़ाइयां हों। शहनाज ने बताया कि बिग बॉस जानबूझकर ऐसी सिचुएशन लाते हैं कि झगड़ा हो।

Tue, 11 Nov 2025 05:34 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शहनाज गिल ने बिग बॉस के घर पर क्यों होने लगते हैं सबके झगड़े, बोलीं- वहां का वास्तु ऐसा होता है कि…

शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में खेल रहे हैं। उनकी बहन शहनाज गिल बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकी हैं। वो सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था। वहीं से शहनाज की जिंदगी बदली। शहनाज एक पॉडकास्ट में थीं। उनसे शहबाज के बारे में पूछा गया तो बोलीं कि वह वहां से बहुत कुछ सीखेंगे। शहनाज ने यह भी बोला कि बिग बॉस के घर पर नेगेटिव एनर्जी होती हैं। वहां जानबूझकर माहौल ऐसा किया जाता है कि लड़ाइयां हों। शहनाज ने यह भी कहा कि उन्होंने सुना है कि उस घर का वास्तु ही गड़बड़ होता है।

बिग बॉस से बदलेगी शहबाज की जिंदगी

शहनाज गिल रणवीर इलाहाबादिया के चैट शो पर थीं। वहां शहबाज की बिग बॉस जर्नी पर उन्होंने कहा कि यह उनके भाई का सपना था। शहनाज बोलीं, मुझे लगता है कि वो बहुत कुछ सीख के आएगा। इसके बाद उसकी लाइफ चेंज होगी। बिग बॉस के घर के अंदर आप बहुत कुछ सीखते हो।'

होती हैं नेगेटिव एनर्जी

शहनाज से पूछा गया कि अंदर क्या साइकोलॉजी होती है? इस पर वह बोलीं, बहुत नेगेटिव एनर्जीस होती हैं। सारा दिन लाइट तुम्हारे सर पे होती है। इतनी हार्ड लाइट्स होती हैं वो। और वो जानबूझ के डाली हैं। जानबूझ के ही डाली होगी। उसका वास्तु देखने में लगता नहीं है कि नेगेटिव किया हुआ है? इतनी लड़ाइयां होती हैं। कितना कुछ होता है। मैं वैसे यकीन नहीं करती हूं लेकिन मुझे जो बताया जाता है कि वहां का वास्तु इस हिसाब से बना है कि लड़ाइयां हों। ताकि ज्यादा ड्रामा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धार्थ की मौत के बाद बदल गई शहनाज की जिंदगी, बोलीं- जो हुआ उसके बाद…

कम मिलता है राशन

शहनाज आगे बताती हैं, 'किचन पर लड़ाइयां हो रही हैं क्यों हो रही हैं क्योंकि 12 लोगों को खाना है उसमें 10 लोगों का खाना आ रहा है। दो का कम हुआ तो उसमें राशनिंग उस हिसाब से करनी पड़ेगी। उस हिसाब से खाना पड़ेगा। किसी ने दो से तीसरी रोटी खा ली तो गए काम से। किचन की वजह से लडाइयां होती हैं।

क्यों नहीं दिखाते सारा कॉन्टेंट

शहनाज ने बताया कि कुछ चीजें नहीं दिखाई जाती हैं क्योंकि वो इंट्रेस्टिंग नहीं होती हैं। वह बोलीं, कुछ-कुछ चीजें दिखाने लायक नहीं ना होगी। जैसे अगर कोई मजेदार कंटेंट ही नहीं दे रहा है तो वो दिखा के उनको क्या फायदा होगा? बोर होते हैं लोग अंदर। बोरिंग हो जाता है एक पॉइंट पर। तुम 24 घंटे बस 10 लोगों की शक्लें देख रहे हो। फोन नहीं है, घड़ी नहीं है, टाइम नहीं है। अगर कोई ऐक्टिविटी नहीं हो रही है तो बोर ही हो जाओगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।