Sidharth Shukla Initially Did Not Want To Be Associated With Shehnaaz Gill Abu Malik Reveals Why शहनाज गिल संग पहले अपना नाम नहीं जोड़ना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें क्यों, Tv Hindi News - Hindustan
More

शहनाज गिल संग पहले अपना नाम नहीं जोड़ना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें क्यों

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन साल 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया और एक्टर हमेशा के लिए हम सभी को छोड़कर चले गए।

Sat, 14 Feb 2026 03:50 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शहनाज गिल संग पहले अपना नाम नहीं जोड़ना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें क्यों

बिग बॉस के 13वें सीजन को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस सीजन के 2 कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए थे वो थे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल। इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं शहनाज ने तो शो में ओपनली सिद्धार्थ से प्यार का इजहार कर दिया था, लेकिन सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें अच्छा दोस्त बताया है। अब अबु मलिक ने बताया कि कैसे शो के शुरुआत में सिद्धार्थ थोड़े झिझकते थे और नहीं चाहते थे कि शहनाज के साथ उनका नाम जुड़े।

अबु मलिक हाल ही में मां कसम शो में आए और उन्होंने बिग बॉस 13 के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे सिद्धार्थ पहले नहीं चाहते थे शहनाज के साथ नाम जुड़े।

क्यों नहीं चाहते थे पहले शहनाज के साथ नाम जुड़े

सिद्धार्थ को लेकर अबु मलिक ने कहा, ‘सिद्धार्थ मेरे अच्छे दोस्त थे। सिद्धार्थ मुझसे शहनाज और आसिम को लेकर बात करते रहते थे। आसिम को पता नहीं था हिटलर कौन था। सिद्धार्थ मुझे बोलते थे देखो कितना बेवकूफ है। शहनाज को लेकर बोले इसे यह नहीं पता कि जर्मनी कहां है और आप चााहते हो कि मेरा इनके साथ अटैच्मेंट हो। मैं बोलता नहीं यार...वो काफी अच्छा रिलेशनशिप था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहनाज गिल बोलीं धोखा खाकर बनीं मैच्योर, कहा- सब राक्षस हैं यहां

सिद्धार्थ-शहनाज के रिलेशन पर बोले

अबु ने यह भी बताया कि सिद्धार्थ और शहनाज का फिर खूबसूरत बॉन्ड था। पहले वीक से, शहनाज ने सिद्धार्थ को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की। वह फ्लर्ट करती रहती थीं और उनका बचपना गंभीर माहौल में भी लाइट माहौल कर देता था।

फैंस ने दोनों को दिया सिडनाज नाम

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज को सिडनाज कहा जाता है। सिद्धार्थ ने इस शो को जीता था।

2021 में सिद्धार्थ का निधन

सिद्धार्थ का फिर 2 सितंबर 2021 को निधन हो गया था। 40 की उम्र में उनका निधन हो गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने गाने तू यहीं है के जरिए उन्हें ट्रिब्यूट दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धार्थ की मौत के बाद बदल गई शहनाज की जिंदगी, बोलीं- जो हुआ उसके बाद…

शहनाज को मैच्योरिटी दी सिद्धार्थ ने

शहनाज ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में कहा, मुझे मैच्योरिटी देकर गया है वो बंदा। जब वो सब कुछ हुआ, उसके बाद मैं मैच्योर हुई हूं। नहीं तो मैं वही रहती बिग बॉस में ही वही हूं, किसी दुनिया की परवाह नहीं कुछ नहीं।

प्रोफेशनल लाइफ

शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म इक कुड़ी में नजर आई थीं जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। अब वह बावरा इश्क में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।