67 साल की उम्र में शादी करेंगे मुकेश खन्ना? बोले- जब किस्मत हमें साथ लाएगी...
शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने अबतक शादी नहीं की है। हाल ही में उन्होंने बताया क्यों वो इतने सालों तक कंवारे रहे और क्या वो कभी शादी करेंगे? मुकेश खन्ना ने प्यार और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों की वजह से खबरों में रहते हैं। अब मुकेश खन्ना ने बताया है कि क्यों वो 67 की उम्र में भी सिंगल हैं। मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलकर प्यार और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया शादी को लेकर वो क्या सोचते हैं और उनके क्या प्लान हैं? मुकेश खन्ना ने कहा कि जिस दिन वो उस महिला से मिलेंगे जो उनके लिए बनाई गई होगी, वो शादी कर लेंगे।
शादी के बारे में क्या बोले मुकेश खन्ना?
द फिल्मी चर्चा पॉडकास्ट में मुकेश खन्ना ने इस बारे में बात की कि कैसे लोग अक्सर इस बारे में चर्चा करते हैं कि वो अब तक सिंगल हैं। उन्होंने प्यार और रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय सामने रखी। उन्होंने कहा, अगर आप शादीशुदा हैं, तो आप कमिटेड हैं। लोग कहते हैं कि एक महिला को पतिव्रता होना चाहिए। लेकिन क्या किसी ने कहा कि एक आदमी को पतिव्रता होना चाहिए? मैं कहता हूं दो आत्माओं का मिलन हुआ है। लेकिन लोग इस बात को मानते नहीं हैं...वो कहते हैं, मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, लेकिन फिर भी इधर-उधर घूमते हैं। ये चीटिंग है।
मुकेश खन्ना करेंगे शादी?
इस बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने बताया कि क्यों उन्होंने अबतक शादी नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैं अधिकांश लोगों की तुलना में शादी में ज्यादा विश्वास रखता हूं। लोगों को लगता है कि अगर आपने शादी नहीं की है, तो आप शादी में विश्वास नहीं रखते हैं। ये सच नहीं है। मैं शादी में विश्वास रखता हूं। एक पत्नी कहीं से ऐसी ही नहीं आ जाती है। वो आपकी किस्मत में लिखी होती है। अगर ये होना होता, तो अब तक हो जाता। जिस औरत से मुझे शादी करनी है, वो कहीं न कहीं जरूर है। जब किस्मत हमें साथ लाएगी, तब ये होगा।"
प्यार के बारे में क्या बोले मुकेश खन्ना?
इस बातचीत में मुकेश खन्ना ने प्यार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, प्यार केवल एक बार होता है। उसके अलावा सब मोह और वासना है। अगर आप एक इंसान से आई लव यू कहते हैं, और फिर दूसरे के पास जाते हैं, आप धोखा दे रहे हैं।"
समय रैना पर क्या बोले थे मुकेश खन्ना?
बता दें, मुकेश खन्ना कुछ दिनों पहले खबरों में आए थे जब उन्होंने समय रैना के स्टिल अलाइव वाले शो पर रिएक्शन दिया था। समय रैना ने अपने शो में मुकेश खन्ना को रोस्ट किया था जिसके बाद मुकेश खन्ना ने कहा था कि कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन