Shahrukh khan may present the title glimpse of allu arjun film aa22 in April, atlee s masterstroke report अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22 के टाइटल के साथ अप्रैल में ऑडियंस को मिलेगा सरप्राइज? एटली ने चला मास्टरस्ट्रोक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22 के टाइटल के साथ अप्रैल में ऑडियंस को मिलेगा सरप्राइज? एटली ने चला मास्टरस्ट्रोक

एटली के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22 का इंतजार हो रहा है। एक्टर के बर्थडे पर फिल्म के टाइटल की झलक रिवील किए जाने की खबर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बज बनाए रखने के लिए डायरेक्टर ने मास्टरस्ट्रोक चला है। जानिए-

Wed, 11 March 2026 08:10 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22 के टाइटल के साथ अप्रैल में ऑडियंस को मिलेगा सरप्राइज? एटली ने चला मास्टरस्ट्रोक

एटली के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन और दीपिका की पैन इंडिया फिल्म AA22 खास होने वाली है। फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 7 अप्रैल रात 11:59 पर फिल्म के टाइटल का एलान करने की अनाउंसमेंट की थी। अब एटली एक और सरप्राइज देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक AA22 के टाइटल की झलक को प्रेजेंट करने के लिए खुद शाहरुख खान मौजूद रहेंगे। इस इवेंट में वर्चुअली अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर एटली के शामिल होने की खबर है।

शाहरुख खान दोस्ती के लिए करेंगे ये काम?

फिल्म AA22 की तरफ ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए इससे शाहरुख खान के साथ जोड़े जाने की प्रमोशनल एक्टिविट मानी जा रही है। इसके अलावा शाहरुख और एटली फिल्म जवान के बाद से अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। अल्लू अर्जुन के साथ भी दोस्ती निभाने के लिए शाहरुख 7 अप्रैल को फिल्म के टाइटल की झलक प्रेजेंट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस खबर को फिलहाल कन्फर्म नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की सगाई की अंगूठियों की कीमत उड़ा देगी होश
 एटली  कुमार
अल्लू अर्जुन

टीजर का इंतजार

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि फिल्म से सेलेब्रिटी के जुड़ने से सिर्फ बज बन सकता है। लेकिन असली कमाल तो तब होगा जब फिल्म का टीजर सामने आएगा। इस टीजर से फिल्म के जोनरा, टोन की जानकारी मिलेगी। हालांकि, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयरा पिता आमिर खान का आलीशान महल छोड़ नुपुर के साथ इस घर में बिता रही हैं जिंदगी

एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

बता दें, ठीक एक साल पहले एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म का एलान किया था। बाद में दीपिका को कास्ट किए जाने को लेकर भी एक वीडियो शेयर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी एक छोटे रोल में नजर आ सकती हैं। एक एक एक्शन फिल्म मानी जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट ने इसे साइंस फिक्शन बताया है।

दीपिका और अल्लू अर्जुन को साथ देखने का इंतजार

पुष्पा 2 के धमाके के बाद अल्लू अर्जुन एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म AA22 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल एक एंड या अगले साल 2027 में दस्तक दे सकती है। पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण को साथ देखने के लिए ऑडियंस एक्साइटेड है। दोनों की जोड़ी हिट मानी जा रही है। वहीं फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट भी शानदार मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से परेशान हुईं अदा शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।