Adah Sharma spoke about her film producer who repeatedly changed the scheduled dates, leaving her sitting idle मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से परेशान हुईं अदा शर्मा, बोलीं-एक महीने से वेली बैठी हूं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से परेशान हुईं अदा शर्मा, बोलीं-एक महीने से वेली बैठी हूं

द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हाल में अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। वो एक महीने से बेकार बैठीं हैं। कोई नया काम नहीं ले पा रही हैं।

Wed, 11 March 2026 07:16 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से परेशान हुईं अदा शर्मा, बोलीं-एक महीने से वेली बैठी हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी फिल्म द केरला स्टोरी से अलग पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस की परफॉरमेंस लो ऑडियंस ने पसंद किया था। इस कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर दिया था। लेकिन पिछले एक महीने से अदा बिना काम के हैं। उनके पास काम नहीं हैं। इस बारे में उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया। साथ ही ये भी कि कैसे उन्हें एक फिल्म प्रोड्यूसर ने शूटिंग डेट्स के साथ परेशान किया और बार बार डेट्स बदल दी। इससे उनकी अगली फिल्मों की डेट्स पर भी असर पड़ा। अदा ने कहा कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

प्रोड्यूसर ने ऐसे किया परेशान

अदा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर ने बार-बार फिल्म की डेट बदल कर उन्हें महीने भर से बिना काम के कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक ही समय पर तीन फिल्मों के लिए कमिटमेंट दे चुकी थीं। पहले प्रोड्यूसर ने बार-बार अपनी डेट्स चेंज की। जब नई डेट्स के बारे में दूसरी फिल्म के प्रोड्यूसर को पता चला तो उन्होंने अपनी दी हुई डेट्स के साथ एडजस्टमेंट करते हुए उन्हें बदल दिया। अदा ने कहा कि इंडस्ट्री में सभी लोग बुरे नहीं हैं। कुछ अच्छे भी हैं। लेकिन बाद में पहले प्रोड्यूसर ने इन डेट्स को भी बदल दिया। अदा ने कहा कि प्रोड्यूसर ने कहा कि उसे अब ये डेट्स नहीं चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीरियल रामायण में सीता की मां बनने वालीं उर्मिला भट्ट की हो गई थी हत्या

अदा ने कहा जिंदगी बर्बाद हो गई है

अदा ने बताया पहली फिल्म के प्रोड्यूसर की इस हरकत की वजह से वो पिछले एक महीने से बेकार बैठीं हैं। कोई नया काम नहीं ले पा रही है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। और अब मैं एक महीने से वेली बैठी हूं। पूरी तरह से, इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली, फाइनेंसियली बेकार’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोगी जी धीरे-धीरे…लिखने वाले म्यूजिक कंपोजर ने बनाए थे रामायण के गाने

द केरला स्टोरी 2 पर अदा ने कही थी ये बात

हाल में अदा शर्मा ने एक दूसरे इंटरव्यू में द केरला स्टोरी 2 में अपने किरदार को लेकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि मेकर्स ने ये प्रोजेक्ट्स उन्हें ऑफर किया था या नहीं ये एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच की बात है। एक्ट्रेस ने कहा कि था कि उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में बात करना पसंद है। लेकिन जिस फिल्म का वो हिस्सा नहीं इसके लिए वो जबरन लाइमलाइट में नहीं रहना पसंद करती हैं। द केरला स्टोरी में एक मासूम लड़की के आतंकवादी बनने की कहानी को दिखाया गया था। जबकि दूसरी पार्ट उससे एकदम अलग है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा को नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या है सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की कहानी? आमिर खान हैं प्रोड्यूसर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।