Ira khan living simple life after marrying nupur shikhare, see her bedroom, kitchen pictures आयरा खान पिता आमिर खान का आलीशान महल छोड़ पति नुपुर के साथ इस घर में बिता रही हैं जिंदगी, ऐसा है बेडरूम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आयरा खान पिता आमिर खान का आलीशान महल छोड़ पति नुपुर के साथ इस घर में बिता रही हैं जिंदगी, ऐसा है बेडरूम

  • आयरा खान पिता आमिर खान का घर छोड़ कर नुपुर के इस छोटे से बेडरूम हुईं शिफ्ट, ऐसा दिखता है ससुराल।

Sun, 28 April 2024 07:57 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आयरा खान पिता आमिर खान का आलीशान महल छोड़ पति नुपुर के साथ इस घर में बिता रही हैं जिंदगी, ऐसा है बेडरूम

आमिर खान की लाड़ली बेटी आयरा खान को दूसरे स्टारकिड्स के जैसे आलीशान लाइफस्टाइल जीने की आदत होगी। विदेश में टूर, शानदार महल जैसा घर और उसमें किसी थीम पर बेस्ड बेडरूम। लेकिन ऐसा नहीं है। आयरा हमेशा से साधारण जीवन जीने को बढ़ावा देती आई हैं। शादी के बाद भी वो साधारण जीवन जी रही हैं जिसमें वो खुश हैं। आयरा ने अपने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ इस साल की शुरुआत में शादी कर ली थी। मुंबई फिर राजस्थान में हुई इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद से आयरा नुपुर के साथ उनके पुराने घर में ही रह रही हैं।

आयरा खान का ससुराल 

आमिर खान का आलीशान घर छोड़ कर सुपरस्टार की बेटी के पास अब नुपुर का ही एक छोटा सा कमरा है। नुपुर और उनकी माँ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर के कई वीडियोज शेयर करते हैं। इन वीडियोज को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आयरा ने आलीशान लाइफस्टाइल से नहीं बल्कि नुपुर और उनके साथ खास रिश्ते की वजह से शादी की है।

बेडरूम

ये आयरा और नुपुर का बेडरूम है। दोनों को दिखावे वाली जिंदगी से ज्यादा सहजता से प्यार है। दोनों ख़ुशी-ख़ुशी इस कमरे में अपना जीवन बिता रहे हैं।

बाथरूम

ये बाथरूम है। नुपुर अक्सर अपने वीडियोज बाथरूम के मिरर में देख कर बनाते हैं। आयरा भी इसी बाथरूम का इस्तेमाल करती होंगी।

किचन

ये किचन है। नुपुर की डांसर मम्मी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हॉल

नुपुर की मम्मी सुष्मिता सेन जैसी एक्ट्रेस को डांस सिखा चुकी हैं। अपने घर के इसी हॉल से वो अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।

बता दें, कोरोना काल के दौरान आयरा ने नुपुर की फिटनेस क्लास ज्वाइन की थी। इसी ऑनलाइन क्लास के दौरान दोनों को प्यार हो गया। पिछले साल इनकी सगाई के बाद इस साल की शुरुआत में दोनों ने ग्रैंड फंक्शन में शादी कर ली थी। फ़िलहाल दोनों अपनी दुनिया में खुश हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।