Shahid Kapoor Shuts Up Kapil Sharma As He Asks If Actor Gets Messages From Girls On Valentine Day Says Mere Bachchon Ki क्या वैलेंटाइन्स डे पर आते हैं मैसेज? शाहिद कपूर बोले- मेरे बच्चों की मां..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्या वैलेंटाइन्स डे पर आते हैं मैसेज? शाहिद कपूर बोले- मेरे बच्चों की मां...

शाहिद कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कपिल के साथ काफी मस्ती की। कपिल ने उनसे वैलेंटाइन्स डे को लेकर भी सवाल किया।

Wed, 11 Feb 2026 07:37 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या वैलेंटाइन्स डे पर आते हैं मैसेज? शाहिद कपूर बोले- मेरे बच्चों की मां...

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में आए और सभी ने साथ में काफी मस्ती की। शो का एक प्रोमो सामने आया है जहां कपिल, शाहिद से कुछ ऐसा सवाल करते हैं कि एक्टर बोलते हैं कि बच्चों की मम्मी को काफी पता चल जाता है।

कपिल ने खींची शाहिद की टांग

दरअसल, होता क्या है कि कपिल, शाहिद से पूछते हैं कि क्या शादी के बाद भी आपको मैसेज आते हैं वैलेंटाइन्स डे को लेकर? शाहिद बोलते हैं कि अरे यार हम अभी बैकस्टेज पर बच्चों को लेकर बात कर रहे थे। कपिल बोलते हैं कि बच्चों को क्या पता, वो तो छोटे हैं। इस पर शाहिद बोलते हैं कि बच्चों की मम्मी को काफी पता चल जाता है।

कपिल फिर अविनाश तिवारी के साथ भी मजाक करते हैं। वह बोलते हैं कि अविनाश के बारे में एक और बात है, इन्होंने तृप्ति के साथ पहले लैला मजनू की फिर बुलबुल की और अब ओ रोमियो। आप करियर के पीछे भाग रहे हैं या तृप्ति के? क्या इत्तेफाक की वजह क्या है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पान की दुकान' के लिए शाहिद ने नहीं की थी रिहर्सल , सेट पर ही प्लान हुए स्टेप्स

अविनाश-तृप्ति की फिल्मी जोड़ी

इस पर अविनाश बोलते हैं कि कुछ कुंडलियां हमारे पहले कि मिल गई हैं, 3 हो गए हैं। आशा करता हूं कि 5-6 और होंगे जिंदगी में। शाहिद जो तृप्ति और अविनाश के बी में बैठे होते हैं वह मस्ती में बोलते हैं कि अब आपके शो के बाद ये काफी होने वाला है कि लैला-मजनू के बीच में ओ रोमियो क्यों बैठा है। मुझे लग रहा है मैं गलत जगह पर बैठ गया हूं।

ओ रोमियो

फिल्म ओ रोमियो की बात करें तो इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी हैं। विशाल भारद्वाज फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने मूवी को प्रोड्यूस किया है।

शाहिद और विशाल की यह साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों कमीने, रंगून, हैदर फिल्म में काम कर चुके हैं। वहीं शाहिद और तृप्ति की भी साथ में पहली मूवी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओ रोमियो में इन 2 टॉप एक्टर्स ने नहीं लिए पैसे, फ्री में किया काम

हाल ही में पता चला है कि इस फिल्म में काम करने के लिए विशाल और तमन्ना ने पैसे नहीं लिए हैं। विशाल ने बिहाइंड द सीन में बताया कि विक्रांत ने काफी पहले कमिट किया था और 12वीं फेल की सक्सेस के बाद भी उन्होंने अपना कमिटमेंट जारी रखा। उन्होंने 7-8 दिन तक काम किया था। विक्रांत का कहना था कि विशाल की फिल्में देखकर ही वह मूवीज में काम करने के लिए इंस्पायर हुए हैं। उनका यह ट्रिब्यूट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओ रोमियो पर कॉन्ट्रोवर्सी; हुसैन उस्तरा की बेटी ने किया मेकर्स पर केस

वहीं तमन्ना भाटिया ने भी बिना फीस लिए 12 दिन शूट किया था। विशाल दोनों के काफी शुक्रगुजार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।