o Romeo controversy Hussain ustara daughter sanober files case says false portrayal of father will impact life ओ रोमियो कॉन्ट्रोवर्सी; हुसैन उस्तरा की बेटी नहीं चाहती रिलीज हो फिल्म, जानें क्यों किया मेकर्स पर केस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ओ रोमियो कॉन्ट्रोवर्सी; हुसैन उस्तरा की बेटी नहीं चाहती रिलीज हो फिल्म, जानें क्यों किया मेकर्स पर केस

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओ रोमियो रिलीज के पहले विवाद में आ गई है। हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर का कहना है कि फिल्म में उनके पिता को गलत तरह से दिखाया गया है, इससे उनकी और परिवार की जिंदगी प्रभावित होगी।

Tue, 3 Feb 2026 11:21 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ओ रोमियो कॉन्ट्रोवर्सी; हुसैन उस्तरा की बेटी नहीं चाहती रिलीज हो फिल्म, जानें क्यों किया मेकर्स पर केस

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो कॉन्ट्रोवर्सी में है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होनी है इससे पहले इसे रोकने की अर्जी दी गई है। दरअसल ओ रोमियो का ट्रेलर आन के बाद चर्चा शुरू हुआ कि फिल्म हुसैन उस्तरा की जिंदगी पर आधारित है। मूवी में शाहिद के कैरेक्टर को भी उस्तरा नाम दिया गया है। अब सोमवार को हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मूवी उनके दिवंगत पिता की अनऑथराइज्ड बायोपिक पर बनी है। जिसमें उनकी जिंदगी को गलत तरह से दर्शाया गया है। सनोबर ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

क्या है सनोबर की आपत्ति

अपकमिंग हिंदी फिल्म ओ रोमियो चर्चा में है। अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने वाले हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के खिलाफ सिविल वाद दायर किया है। इस केस की सुनवाई 6 फरवरी को है। सनोबर शेख की तरफ से याचिका दी गई है कि फिल्म कॉमर्शियल फायदे के लिए बनाई गई है और वादी से अनुमति नहीं ली गई। मुकदमा ऐडवोकेट डीवी सरोज के जरिये फाइल किया गया है। सनोबर का कहना है कि फिल्म की थीम पूरी तरह से उनके पिता पर बेस्ट है और उन्हें गैंगस्टर दिखाया गया है।

सनोबर का दावा- पिता ने की पुलिस की मदद

सनोबर का कहना है कि फिल्म रिलीज हुई तो उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी पर असर पड़ेगा जिन्हें शांति के साथ अच्छे माहौल में जीने का हक है। फिल्म रिलीज हुई तो इसमें उनके पिता का झूठा चरित्र चित्रण किया गया है वो उनके परिवार पर गलत असर डालेगा। सनोबर का कहना है कि उनके पिता ने देशभर में क्राइम को रोकने की कोशिश की थी साथ ही पुलिस और इंटेलिजेंट को क्रिमिनल्स को खोजने में मदद की थी। दूसरी और विशाल भारद्वाज और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट का कहना है कि फिल्म फिक्शन है।

ओ रोमियो की कास्ट

ओ रोमियो में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी उनके लैला मजनूं को-एक्टर अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर और गौरव शर्मा हैं। इसमें शाहिद हुसैन उस्तरा का रोल निभा रहे हैं। तृप्ति डिमरी अफ्शा का। अविनाश तिवारी जलाल का।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।