O Romeo These 2 Actors Does Not Take Money From Director Vishal Bhardwaj And Work For Free ओ रोमियो में इन 2 टॉप एक्टर्स ने नहीं लिए पैसे, फ्री में किया काम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ओ रोमियो में इन 2 टॉप एक्टर्स ने नहीं लिए पैसे, फ्री में किया काम

विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो को लेकर काफी समय से बज है और अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही यह बात पता चली है कि 2 एक्टर्स ने इसमें फ्री में काम किया है।

Wed, 11 Feb 2026 03:28 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
ओ रोमियो में इन 2 टॉप एक्टर्स ने नहीं लिए पैसे, फ्री में किया काम

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो आ रही है जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया भी हैं। यह फिल्म काफी बड़ी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूवी के 2 एक्टर्स ने फिल्म के लिए फीस नहीं ली है।

किन 2 एक्टर्स ने नहीं ली फीस

जिन 2 एक्टर्स की यहां बात हो रही है, वे हैं विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया। विशाल ने बिहाइंड द सीन्स में विक्रांत को लेकर विशाल भारद्वाज ने कहा कि एक्टर ओ रोमियो को लेकर काफी सालों से कमिटेड थे जबकि तब वह उभरते हुए टैलेंट थे। 12वीं फेल के बाद बड़ा स्टार बनने के बाद भी विक्रांत ने अपना वादा रखा जब उन्हें अप्रोच किया गया था वो भी बिना पैसे के।'

विक्रांत ने दिया ट्रिब्यूट

विशाल ने आगे कहा, ‘विक्रांत ने उन्हें कहा था कि मकबूल देखने के बाद भी वह इंस्पायर हुए थे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए और उनकी लाइफ काफी बदल गई थी। यह उनका ट्रिब्यूट था ऐसे स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए। विक्रांत ने 8-9 दिन शूट किया और पावरफुल परफॉर्मेंस दी।’

तमन्ना ने बिना फीस 12 दिन किया शूट

विशाल ने फिर तमन्ना भाटिया को लेकर बताया कि उन्होंने भी एक पैसे नहीं लिए जबकि उका रोल थोड़ा ब्रीफ में है। फिल्म के मेजर प्लॉट ट्विस्ट में उनका पार्ट काफी महत्वपूर्ण है। तमन्ना को जब हमने अप्रोच किया तो उन्होंने हां कह दिया और 12 दिन शूट किए। उनका कमिटमेंट और नेक दिल ने काफी इम्प्रेस किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्में, न आइटम सॉन्ग न कैमियो, लीड रोल में आएंगी नजर

शाहिद-विशाल की चौथी फिल्म साथ में

फिल्म ओ रोमियो की बात करें तो यह शाहिद और विशाल की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों कमीने, हैदर, रंगून में साथ काम कर चुके हैं और सभी फिल्मों को क्रिटिकली काफी पसंद किया गया था। ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।

वहीं फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया है। फिल्म हुस्सैन जैदी की बुक माफिया क्वीन ऑफ मुंबे पर आधारित है। फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, शाहिद बोले- फिल्म में...

विक्रांत की बाकी प्रोजेक्ट

विक्रांत वैसे ओ रोमियो के बाद मुसाफिर कैफे में नजर आने वाले हैं। इसमें विक्रांत के साथ वेदिका पिंटो और महिमा चौधरी हैं। इतना ही नहीं इसके जरिए विक्रांत का बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, डिलीट किया पोस्ट

तमन्ना के बाकी प्रोजेक्ट्स

वहीं तमन्ना की बात करें तो वह अजय देवगन के साथ रेंजर और दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ नो एंट्री 2 में भी नजर आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।