Shah Rukh Khan Childhood Anecdote Teacher Who Got Fooled by SRK बचपन में टीचर को यूं बेवकूफ बनाते थे शाहरुख, गलती करने के बावजूद यूं मिल जाती थी माफी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बचपन में टीचर को यूं बेवकूफ बनाते थे शाहरुख, गलती करने के बावजूद यूं मिल जाती थी माफी

Shah Rukh Khan: बचपन में टीचर को यूं बेवकूफ बनाया करते थे शाहरुख खान। गलती करने के बावजूद आसानी से मिल जाती थी माफी।

Sun, 7 Dec 2025 05:47 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
बचपन में टीचर को यूं बेवकूफ बनाते थे शाहरुख, गलती करने के बावजूद यूं मिल जाती थी माफी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्टिंग और उनकी शालीन बर्ताव का हर कोई फैन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के जरिए बचपन में अपनी टीचर को भी बेवकूफ बना दिया करते थे। शाहरुख खान ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी एक्टिंग के जरिए बचपन में अपनी टीचर को ऐसा जताया करते थे कि वो बहुत मासूम और बेचारे हैं, जबकि उनके दिमाग में कुछ ना कुछ खुराफात चल रही होती थी और हमेशा वो बड़ी चालाकी से चीजें अपने फेवर में करवा लेते थे।

बचपन से ही शैतान थे SRK

शाहरुख खान ने एक न्यूज शो में बातचीत के दौरान बताया, "मेरी टीचर ने मुझे कहा था कि तुम्हारी डेविल्स स्माइल है। जब भी मैं स्माइल करता था तो मुझे माफी जरूर मिल जाती थी। मैंने केमिस्ट्री लैब में स्कूल के अंदर कुछ चीजें फाड़ दी थीं। जब मेरी टीचर मुझे पकड़ती थी तो रो पड़ता था, और कहता था कि मेरे घर में मां-बाप बहुत बुरी तरह से पेश आते हैं और आप भी मेरी मां जैसी हैं। मैं रोता था तो वो मुझे रोकती थीं और कहती थीं कि कोई बात नहीं बेटा, मैं तुम्हारी मां जैसी हूं।"

टीचर को होता था यह भ्रम

शाहरुख खान ने बताया, "जब मैं घूमता था तो हंसता था। लेकिन पीछे उन्हें लगता था कि मैं बहुत तेज-तेज रो रहा हूं।" शाहरुख खान बचपन से ही बहुत शैतान रहे हैं लेकिन उनकी ये शरारतें आज भी लोगों को एंटरटेन करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे शाहरुख खान अब जल्द ही फिल्म किंग के जरिए बॉक्स ऑफिस पर फिर लौटेंगे। दर्शक उन्हें फिर एक बार एक्शन करते देख पाएंगे लेकिन क्या उनकी यह फिल्म भी पठान और जवान की तरह सुपरहिट होगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरमान और अभिर में होगी टक्कर, रिश्तों की नींव हिला देगी एक हरकत
ये भी पढ़ें:अभिनूर की परफॉर्मेंस बांधेगी समा, लेकिन प्रोमो से क्यों गायब हैं तान्या-फरहाना?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।