Bigg Boss 19 Grand Finale Performances Abhinoor Romance to Farhana Missing From Video BB 19: अभिनूर की रोमांटिक परफॉर्मेंस बांधेगी समा, लेकिन प्रोमो से क्यों गायब हैं तान्या-फरहाना?, Tv Hindi News - Hindustan
More

BB 19: अभिनूर की रोमांटिक परफॉर्मेंस बांधेगी समा, लेकिन प्रोमो से क्यों गायब हैं तान्या-फरहाना?

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की ग्रैंड परफॉर्मेंस सबका दिल जीतने वाली है। लेकिन सवाल यह है कि क्या फरहाना और तान्या बाहर हो जाएंगी?

Sun, 7 Dec 2025 01:59 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
BB 19: अभिनूर की रोमांटिक परफॉर्मेंस बांधेगी समा, लेकिन प्रोमो से क्यों गायब हैं तान्या-फरहाना?

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिनाले वीक में सभी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट कर दिया है। प्रीमियर एपिसोड के बाद दर्शकों को ग्रैंड फिनाले में अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज को फिर एक बार परफॉर्म करते देखने का मौका मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि आपको ग्रैंड फिनाले में कौन सा कंटेस्टेंट क्या परफॉर्मेंस देता नजर आएगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव-मृदुल की परफॉर्मेंस सबका दिल जीत लेगी।

अभिनूर की परफॉर्मेंस बांधेगी समा

मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना जहां एक साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। वहीं अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की जोड़ी 'हैलो ब्रदर' सॉन्ग पर 5 मिनट की परफॉर्मेंस देगी। बात अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की करें तो वो रोमांटिक गानों पर समां बांधते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में अशनूर और अभिषेक को मिलकर 'बढ़िया बंदे हुड पे, बाकी सारे ठुड पे' वाला डायलॉग बोलते भी दिखाया गया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि प्रोमो से तान्या और फरहाना गायब हैं।

प्रोमो वीडियो से गायब तान्या-फरहाना

क्या उनका प्रोमो वीडियो मेकर्स बाद में अलग से जारी करेंगे? या फिर वो दोनों पहले ही एविक्ट हो जाएंगी? कई सवाल हैं जो इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोगों के जेहन में उठ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लोग यही सवाल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि तान्या मित्तल और फरहाना भट उन खिलाड़ियों में गिनी जा रही हैं जिनके जीतने का इस बार काफी ज्यादा चांस है। वजह है उनका पब्लिक सपोर्ट, दोनों ने अपना गेम अच्छी तरह खेला है और लोगों का अटेंशन पाने में कामयाब रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौतम के हाथ लगी पराग की दुखती रग, वसुंधरा कोठारी की वजह से और बिगड़ेंगे हालात
ये भी पढ़ें:BB19 ने बंद कीं वोटिंग लाइन्स, फेवरिट को जिताने के लिए ला सकते है यह ट्विस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।