YRKKH Spoiler Alert in Hindi Armaan and Abhir Clash to Affect Abhira Relation YRKKH Spoiler: अरमान और अभिर में होगी टक्कर, रिश्तों की नींव हिला देगी एक हरकत, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH Spoiler: अरमान और अभिर में होगी टक्कर, रिश्तों की नींव हिला देगी एक हरकत

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। क्योंकि अरमान की एक गलती की वजह से अभिरा के साथ उसका रिश्ता मुश्किल में आ जाएगा।

Sun, 7 Dec 2025 03:53 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH Spoiler: अरमान और अभिर में होगी टक्कर, रिश्तों की नींव हिला देगी एक हरकत

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। फिर एक बार अभिरा और अरमान के रिश्ते में दरार आ सकती है। रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा अपने पति अरमान को समझाएगी कि अगर वो उसकी जगह होती तो किसी एक पर सारा आरोप डाल देने की बजाए दोनों से तसल्ली से बात करती और फिर उन्हें समझाने की कोशिश करती। लेकिन अभिरा की बात अरमान के खास समझ नहीं आएगी।

अरमान और अभिर में होगी टक्कर

क्योंकि शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि उस वक्त पूरे परिवार के सामने तमाशा खड़ा हो जाएगा जब माहौल काफी टेंशन भरा होने के बाद कियारा अचानक वहां से भाग खड़ी होगी। अभिर उसके पीछे-पीछे जाएगा और कहेगा कि कियारा मैं तुमसे सचमुच प्यार करता हूं। अभिर को अपनी बहन के पीछे जाता देख अरमान उसे रोकेगा और कहेगा, "यह मुझे तुम्हें बताने की जरूरत नहीं है अरमान, यह मेरा और उसके बीच का मामला है। तुम बीच में टांग मत अड़ाओ।" इस पर अरमान भड़क जाएगा।

अभिरा और अरमान में बढ़ेंगे फासले

वो अभिर पर हाथ उठा देगा और अभिरा अरमान को रोकेगी। बाद में अरमान और अभिरा जब आपस में बातें कर रहे होंगे तब चीजें काफी कॉम्पलेक्स होती दिखेंगी। अरमान जब अभिरा से कहेगा कि उसने एक और तरीका सोचा है कि वो कियारा को लेकर शहर से दूर चला जाएगा तो इस पर वो कहेगी, "मुझे तुम पर अब भरोसा नहीं रहा अरमान। इसीलिए अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।" तो क्या अरमान और अभिरा फिर एक बार अलग हो जाएंगे? या फिर साथ रहकर भी दोनों अलग-अलग फैसलों पर चलने का तय करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिनूर की परफॉर्मेंस बांधेगी समा, लेकिन प्रोमो से क्यों गायब हैं तान्या-फरहाना?
ये भी पढ़ें:गौतम के हाथ लगी पराग की दुखती रग, वसुंधरा कोठारी की वजह से और बिगड़ेंगे हालात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।