Nora Fatehi Song Sarke Chunar Teri Sarke who is the lyricist which film song is this नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का आइटम सॉन्ग है ये?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का आइटम सॉन्ग है ये?

Nora Fatehi New Song: नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर चर्चा बढ़ गई है। बता दें, इस गाने के बोल जिस लिरिसिस्ट ने लिखे हैं उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के भी बोल लिखे थे।

Tue, 17 March 2026 10:05 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का आइटम सॉन्ग है ये?

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद बढ़ते जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें, इस गाने को अर्जुन जान्या, रकीब आलम और मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। वहीं इसे प्रोड्यूस केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। ये वही प्रोड्क्शन कम्पनी है जो यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को प्रोड्यूस कर रही है।

कौन हैं रकीब आलम?

'सरके चुनर तेरी सरके' के बोल लिखने वाले रकीब आलम लिरिसिस्ट हैं। वह साउथ फिल्मों के गानों के हिंदी बोल लिखते हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल - पार्ट 2 (2024)’, ‘कुली’ (2025), ‘कुबेरा’ (2025), ‘रेट्रो’ (2025), ‘वेट्टैयन’ (2024), ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (2024), ‘हाय नन्ना’ (2023), ‘लियो’ (2023), ‘कुशी’ (2023), ‘वाथी’ (2023), ‘वरिसु’ (2023), ‘विक्रम’ (2022), ‘एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ (2022) और ‘बीस्ट’ (2022) जैसी फिल्मों के हिंदी गानों के बोल लिखे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय दत के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को सुनकर भड़के लोग

किस फिल्म का गाना है ये?

नोरा फतेही और संजय दत्त का ये गाना उनकी आने वाली कन्नड़ एक्शन क्राइम फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को प्रेम ने डायरेक्ट किया है और इसमें संजय दत्त के अलावा ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी और रेशमा नानाइया लीड रोल में हैं।

कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?

‘केडी: द डेविल’ में 'काली' नाम के एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी दिखाई जाएगी जो अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ होता है। ये फिल्म 30 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के वो 7 गाने जिन्हें सुनकर आ जाएगी शरम; बोल इतने अश्लील,लगेगा लिखे किसने

क्या है विवाद?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने इस गाने पर बैन लगाने की मांग की है। वे कह रहे हैं कि जिस गाने में इतने अश्लील बोल हों उस गाने को इतने बड़े पैमाने पर प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ इस तरह के गानों की वजह से युवाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता में हैं। इस गाने में संजय दत्त की मौजूदगी ने भी लोगों को निराश किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉक्सिक और मिडिल ईस्ट क्राइसिस का क्या रिश्ता, इसकी वजह से रिलीज क्यों टली?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।