sameer anjaan was rejected by nadeem shravan, later he proved himself and gave the mukhda of the song 11 लोग नहीं लिख पा रहे थे इस अधूरे गाने की एक लाइन, रिजेक्ट हुए समीर ने घंटे भर में बना दिया मुखड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

11 लोग नहीं लिख पा रहे थे इस अधूरे गाने की एक लाइन, रिजेक्ट हुए समीर ने घंटे भर में बना दिया मुखड़ा

नदीम-श्रवण की जोड़ी ने समीर अनजान के साथ कई खूबसूरत गीत बनाए। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पहले समीर को रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन एक गाने की अधूरी लाइन दी गई। जब ये लाइन पूरी हुई तो नदीम, समीर की लेखनी के दीवाने हो गए।

Wed, 8 April 2026 10:13 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
11 लोग नहीं लिख पा रहे थे इस अधूरे गाने की एक लाइन, रिजेक्ट हुए समीर ने घंटे भर में बना दिया मुखड़ा

हिंदी फिल्मों में म्यूजिक का अहम रोल रहा है। गुजरे जमाने से लेकर अभी तक फिल्मों में म्यूजिक देने का काम दिग्गज म्यूजिक कंपोजर का रहा है। किसी जमाने में कल्यानजी आनंदजी मशहूर हुए तो लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी भी जबरदस्त हिट हुई। लेकिन 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती सालों में नदीम-श्रवण की जोड़ी का दबदबा रहा। 90 के दशक को अगर उसके गानों की वजह से याद किया जाता है तो उसमें बड़ा योगदान नदीम-श्रवण की जोड़ी का है। वैसे तो इस जोड़ी ने कई दिग्गत गीतकारों के साथ काम किया है। लेकिन समीर अनजान और इस जोड़ी ने जो गीत बनाए उसकी तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि नदीम ने पहले समीर को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिर गाने की एक लाइन ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत गीत लिखने वाला गीतकार बना दिया।

समीर को कर दिया था रिजेक्ट

समीर अनजान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जब नदीम से काम मांगने के सिलसिले में मिले थे तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। उस समय नदीम ने कहा था कि आप अनजान जी के बेटे हैं। हम उनकी इज्जत करते हैं। लेकिन इस समय हमारे पास 11 राइटर हैं जो मेरे साथ ही स्ट्रगल कर रहे हैं। तो हमें कभी मौका मिला तो पहले उन्हें मौका दिया जाएगा। ये सुनते ही समीर निराश हो गए। लेकिन नदीम ने उन्हें एक लाइन दी और कहा कि उनके सभी राइटर इस लाइन में फंसे हुए हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि इसके आगे क्या लिखा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शम्मी कपूर ने मोहम्मद रफी के आगे रख दी थी ये अजीब शर्त

रिजेक्शन में मिली गाने की अधूरी लाइन

नदीम के रिजेक्शन के बाद समीर निराश हो कर घर लौट रहे थे। लेकिन उनके मन खुन्नस थी। इसलिए नदीम की उस लाइन को उन्होंने चैलेंज के तौर पर लिया और उसके आगे की लाइन जोड़ने के लिए सोचने लगे। वो लाइन थी ‘प्यार से भी ज्यादा तुझे प्यार करता हूं’। इसके आगे क्या लिखा जाए ये कोई नहीं समझ पा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब वी मेट में शाहिद की मां बनीं ये एक्ट्रेस फिल्मी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

समीर ने कर दिया इम्प्रेस

तभी निराश हुए समीर ने इस लाइन के जो लिखा उसने नदीम श्रवण को इतना खुश कर दिया कि दोनों ने साथ मिलकर कई बेहतरीन गाने बनाए। समीर ने गाने की उस अधूरी लाइन को पूरा करते हुए लिखा ‘प्यार से भी ज्यादा तुझे प्यार करता हूं, याद तुझे एक पल में सौ बार करता हूं’। गाने की उस अधूरी लाइन को जब समीर ने पूरा करके नदीम को सुनाया और वो इम्प्रेस हो गए। इसके बाद दोनों ने खूब काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शोले के इस एक्टर के बेटे हैं 3 इडियट्स के राजू शरमन जोशी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।