जब वी मेट की ये एक्ट्रेस फिल्मी परिवार से रखती हैं ताल्लुक, झेल रही हैं 23 साल की बेटी की मौत का सदमा
फिल्म जब वी मेट में नजर आई शाहिद कपूर की मां बनने वाली इस हीरोइन को पहचानिए। बड़ी हीरोइन की बेटी फिल्मी परिवार से रखती हैं ताल्लुक। 23 साल की बेटी की मौत का गम बर्दाश कर जिंदगी में बढ़ रही हैं आगे।

1984 में भारत का पहला टीवी सीरियल ‘हम लोग’ रिलीज किया गया था। इस सीरियल की पारिवारिक कहानी और कास्ट ने हर घर में अपनी जगह बना ली थी। इसी सीरियल में पहली बार एक्ट्रेस दिव्या सेठ को रूपवंती के किरदार में देखा गया था। रूपवंती को देश की ऑडियंस मझली के नाम से जानने लगी थी। मझली जो एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इस सीरियल में उनके किरदार को पसंद किया गया और फिर उनकी एक्टिंग जर्नी रुकी नहीं। दिव्या फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां सुषमा सेठ ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। खास बात ये है कि दिव्या के पहले सीरियल हम लोग में उनकी मां सुषमा सेठ ने भी काम किया था। उन्हें दादी के किरदार में देखा गया था। ये पहला मौका था जब इंडस्ट्री की इस मां बेटी की जोड़ी ने साथ में काम किया।
शाहरुख खान से खास कनेक्शन
पहले ही हिट सीरियल से पहचान बनाने वाली दिव्या सेठ ने कई और शोज में काम किया। एक्ट्रेस को दिल दरिया नाम के सीरियल में देखा गया था। ऐसा कहा जाता है इस सीरियल में काम करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने खास दोस्त जो अब इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं शाहरुख खान के नाम की सिफारिश की थी। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले दिव्या और शाहरुख बैरी जॉन के थिएटर में नाटक करते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई।

शाहिद कपूर की बनीं मां
दिव्या टीवी के कई पॉपुलर सीरियल जैसे तहकीकात, देख भाई देख, बनेगी अपनी बात और दरार में उनका नेगेटिव रोल आज भी याद किया जाता है। इतने सालों से टीवी की दुनिया में एक्टिव दिव्या को उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म साल 2007 में मिली। शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ में दिव्या ने शाहिद की मां का किरदार निभाया था। याद आया? इसके बाद दिल धड़कने दो, इंग्लिश विंग्लिश, सरदार का ग्रैंड सन, आर्टिकल 370 और एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अहम किरदार में देखा गया था।

बेटी की मौत का सदमा
दिव्या की जिंदगी में हाल में एक बहुत बड़ा तूफान आया था। दरअसल, दिव्या अग्रवाल ने 1999 में सिद्धार्थ शाह से शादी की थी। इस शादी से उन्हें बेटी मिहिका हुई थी। लेकिन 23 साल की मिहिका अचानक दुनिया को अलविदा कह गई। रिपोर्ट के मुताबिक मिहिका को बुखार आया था और कुछ समय बाद उन्हें दौर पड़ने लगे। बुखार और दौरे की वजह से मिहिका को बचाया नहीं जा सका। 5 अगस्त 2024 को उन्होंने आखिरी सांस ली। मिहिका के निधन से दिव्या और उनकी मां सुषमा सेठ टूट गई थीं। लेकिन अब खुद को संभाल रही हैं। जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन