O Romeo Box Office Collection Day 6 Shahid Kapoor Tripti Dimri Film Wednesday Indian Net Collection O Romeo Box Office Collection Day 6: थमने का नाम नहीं ले रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', बुधवार को मचाया तूफान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo Box Office Collection Day 6: थमने का नाम नहीं ले रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', बुधवार को मचाया तूफान

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं।

Thu, 19 Feb 2026 06:01 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo Box Office Collection Day 6: थमने का नाम नहीं ले रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', बुधवार को मचाया तूफान

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने बुधवार के दिन कितनी कमाई कर डाली।

शाहिद की 'ओ रोमियो' का रहा इन फिल्मों से मुकाबला

'ओ रोमियो' को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। शाहिद की 'ओ रोमियो' फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ सामना हुआ है। वहीं, 'ओ रोमियो' के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई। ऐसे में कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

'ओ रोमियो' की 6वें दिन की कमाई

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ने 8.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब इसके बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 6वें दिन 'ओ रोमियो' ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 43.85 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस वीकओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज
ये भी पढ़ें:वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जिसे देख दिमाग हो जाएगा सन्न, 15 दिनों में पूरी हुई शूट

डे वाइज देखें 'ओ रोमियो' का कलेक्शन

दिनकमाई
पहला दिन8.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन12.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन9 करोड़ रुपये
चौथा दिन4.85 करोड़ रुपये
पांचवा दिन5.35 करोड़ रुपये
छठवें दिन3.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
,

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाखून मारे, चिकोटी काटी और...', मौसमी चटर्जी को लेकर इस एक्टर ने किया खुलासा

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।