jaya bachchan gets irritated Once Again with paparazzi Karan Johar Support Paps 'इनफ-इनफ-इनफ...', पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर बोले, 'मेरी वजह से आप लोगों को...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'इनफ-इनफ-इनफ...', पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर बोले, 'मेरी वजह से आप लोगों को...'

जया बच्चन हाल ही में मुंबई में हॉनर अवॉर्ड नाइट इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान जया के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए। पहले जया कुछ महिलाओं के साथ चिट-चैट करती दिखीं। इसके बाद करण , जया को लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Thu, 19 Feb 2026 10:27 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'इनफ-इनफ-इनफ...', पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर बोले, 'मेरी वजह से आप लोगों को...'

बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर जया बच्चन अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। कई शानदार फिल्में देने वाली जया ने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि राजनीति में भी खुद को साबित किया। जया अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। खासतौर पर अपने गुस्से वाले वीडियोज को लेकर जो आए दिन इंटरनेट पर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अब जया का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर जमकर भड़कती नजर आ रही हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी इस वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रही हैं।

करण ने लगाया जया को गले

दरअसल, जया बच्चन हाल ही में मुंबई में हॉनर अवॉर्ड नाइट इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान जया के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए। पहले जया कुछ महिलाओं के साथ चिट-चैट करती दिखीं। इसके बाद करण , जया को लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में भला पैपराजी इस खास पल को कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने कैसे देते। वहीं, इस दौरान बार-बार पैप्स उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश करते रहे। पहले एक्ट्रेस ने उन्हें घूरते हुए इनकार किया और फिर इग्नोर करने लगीं। लेकिन, हमेशा की तरह बाद में जया को काफी गुस्सा आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने उसे गुस्से में खींचकर एक..., जब एक्टर के कई रीटेक लेने पर भड़के थे अनुराग
ये भी पढ़ें:थमने का नाम नहीं ले रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', बुधवार को मचाया तूफान

पैप्स पर बरसी जया

इसके बाद करण जौहर की एंट्री हुई जिनसे जया बच्चन ने बात की। इस बीच भी एक्ट्रेस ने उंगली से इशारा करते हुए उन्हें मना किया, लेकिन फिर भी वे नहीं माने। करण जौहर ने जाते-जाते पैप्स के साथ मजाक किया, 'मेरी वजह से मिला फोटो।' फिर उन्होंने जया से भी यही बात की और फिर दोनों हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस वीकओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

जया बच्चन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्या जरूरत है इनकी फोटो लेने की।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'आंटी, मुझे क्रोधित मत करू।' एक ने कहा, 'आखिर क्यों मीडिया उन्हें अकेला नहीं छोड़ती।' एक ने लिखा, 'क्यों चाहिए उनका फोटो, जब पता है कि वो गुस्सा करेंगी।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।